Last Updated:
Delhi -NCR weather today: दिल्ली एनसीआर में आज 4 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही 3 से 5 और 7 से 8 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया था. ऐसे में अब मौसम सुहावना रहने की संभावना है. साथ ही तापमान अधिकतम 29 डिग्री तो न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रह सकता है.
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में 3 अप्रैल की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले लिया. देर शाम बादल छा गए और इसके बाद तेज धूल भरी आंधी आई. इसके बाद दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की-हल्की बारिश भी होती रही. जिस वजह से मौसम काफी ठंड और सुहावना हो गया. खास तौर पर रात में काफी ठंडी हवाएं चलती रही.
अब बात करें आज के मौसम की तो आज 4 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है. येलो अलर्ट तेज बारिश का नहीं, बल्कि तेज हवाओं का है. आज लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से तेज धूल भरी आंधी आएगी. इसके बाद अंधेरा छा जाएगा और कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है.
दिल्ली एनसीआर में आईएमडी का अलर्ट
• दिल्ली एनसीरआर में फिलहाल अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है. 4 अप्रैल को भी बारिश होगी और 5 अप्रैल को भी बारिश होने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया है. लगातार मौसम सुहावना होने की वजह से उमस और चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. आज अधिकतम तापमान एक बार फिर से 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा और रात का तापमान लगभग 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.
• अब बात करें 6 अप्रैल की तो 6 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में सिर्फ बादल छाए रहेंगे. बारिश होने का कोई भी पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है. 6 अप्रैल को सिर्फ बादल रहेंगे. हल्की धूप भी रह सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 अप्रैल को पूरी तरह से स्थिर रहेंगे. इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| दिल्ली | 29/19 | 89 |
| नोएडा | 29/19 | 107 |
| गाजियाबाद | 29/18 | 123 |
| गुड़गांव | 29/18 | 73 |
| ग्रेटर नोएडा | 29/19 | 112 |
| फरीदाबाद | 29/17 | 132 |
नोट- ( ये आंकड़े शनिवार के हैं )
• 7 और 8 अप्रैल को फिर से दिल्ली एनसीआर में बादल छाएंगे और बारिश होगी. यानी कह सकते हैं कि 3 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक दिल्ली एनसीआर के लोग बारिश देखेंगे. फिर 7 और 8 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी, जिस वजह से तापमान में मामूली गिरावट होगी और मौसम सुहावना हो जाएगा. जबकि अभी तक के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो फिलहाल 9 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. यानी 9 अप्रैल को सिर्फ बादल रहेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
