Last Updated:
Tarari By-Election: तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है. रणवीर सेना का गढ़ होने के कारण क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे. युवाओं, महिलाओं के साथ वृद्धों ने भी जमकर वोट डाला. सरकार के लिए इस सीट पर रिजल्ट का भले ही कोई खास महत्व नहीं हो लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियां अपनी पूरी ताकत आजमा रही थी. ऐसे में बेहद दिलचस्प नतीजे देखने को मिल सकते हैं.
तरारी. तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है. यहां कई बूथों पर 92 और 100 साल के वृद्ध वोटर भी वोट देने पहुंचे. वृद्ध वोटरों में तस्कीन आलम भी शामिल हैं.
तरारी विधानसभा के उपचुनाव में कल 50% मतदान हुआ. इसमें महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घूंघट को मजबूरी नहीं बल्कि मजबूती समझकर बूथों पर वोट देने पहुंची.
तरारी विधानसभा क्षेत्र ही माले और रणवीर सेना की लड़ाई का मुख्य गढ़ था. इसकी वजह से तरारी के उपचुनाव में भोजपुर पुलिस के तरफ से कोई भी कोताही नहीं बरती गई. हर बूथ पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ बड़े अधिकारियों की तैनाती की गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तरारी विधानसभा में हुए मतदान में मुसलमान महिलाएं भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए घर से बाहर निकली और विकास कार्य को लेकर प्रत्याशी चुनने के लिए अपना बहुमूल्य वोट दिया.
