'टॉय कार बम' से दहलाने की थी साजिश, दिल्ली-मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े ISIS-जैश के दो आतंकी

होमताजा खबरDelhi

‘टॉय कार बम’ से दहलाने की साजिश, दिल्ली-मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े दो आतंकी

Last Updated:

Delhi-Mumbai Police Arrested Terrorists: महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि ये टॉय कार के जरिए दिल्ली-मुंबई में ब्लास्ट करने की फिराक में थे. इसके अलावा पुलिस कुछ और भी युवाओं पर नजर बनाए हुए है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में हैं.

मुंबई से पकड़े गए दो आतंकी, टॉय बम से देश को दहलाने की थी साजिश. (एआई इमेज)

ISIS-Jaish Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला में ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया. पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकी संगठन से लिंक होने की इनपुट्स के बाद इनको हिरासत में लिया गया. महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि अभी कुछ और भी युवा स्पेशल सेल की रडार पर हैं.  ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों को स्पेशल सेल दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. पुलिस के हवाले से बताया गया कि इन आतंकियों दिल्ली और मुंबई में टॉय कार बम से बड़े स्तर पर  ब्लास्ट करने की योजना थी.

महाराष्ट्र एटीएस ने लिखा, ‘महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में रेड की. दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी.’

दोनों आतंकियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों को कुर्ला के खडावली से हिरसात में लिया गया. इनके नाम मोस्साब अहमद उर्फ कलाम कल्याण और मोहम्मद हमाद को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि ये दोनों न केवल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के हैंडलर अबू हुफैजा के संपर्क में थे, बल्कि प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस से भी गहराई से जुड़े हुए थे. इन संदिग्धों ने ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर ऑफ प्रॉफिट’ जैसे कट्टरपंथी समूहों को जॉइन किया था. ये इंटरनेट के माध्यम से बम बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे. इनका खौफनाक इरादा रिमोट कंट्रोल ‘टॉय कार बम’ के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमला करने का था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया है.

पैन इंडिया स्तर पर होगी जांच

इनकी गिरफ्तारी के बाद पैन-इंडिया मॉड्यूल लिंक की जांच तेज कर दी गई है. मुंबई में 4 से 5 नाबालिग भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं. ये नाबालिग आईएसआईएस की विचारधारा से काफी प्रभावित बताए जा रहे हैं.  फिलहाल, महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं, क्योंकि आशंका है कि इस मॉड्यूल के तार देश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. सुरक्षा बल अब इन स्लीपर सेल्स और डिजिटल कट्टरपंथ के स्रोतों को खत्म करने के लिए व्यापक छापेमारी कर रहे हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *