Rahul Gandhi LIVE: धरने पर बैठे राहुल गांधी की बात मान गई दिल्ली पुलिस, पैलेट गन कांड में अज्ञात के खिलाफ FIR

होमताजा खबरदेश

राहुल गांधी की बात मान गई दिल्ली पुलिस, पैलेट गन कांड में अज्ञात के खिलाफ FIR

Last Updated:

Rahul Gandhi Dharna Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने में धरने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई है. दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से घायल साहिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे पहल…और पढ़ें

पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के साथ राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे.

Rahul Gandhi Delhi Dharna: दिल्ली में शुक्रवार को हुए हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे में नया मोड़ आ गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कड़े रुख के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा है. पुलिस ने पैलेट गन पीड़ित साहिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया था. राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक संसद मार्ग थाने पहुंच गए और एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. उनका आरोप था कि पुलिस ने साहिल पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जिससे उसकी आंख की रोशनी जाने का खतरा है. पुलिस ने पहले एफआईआर से इनकार किया था. इसके बाद राहुल के धरने ने पुलिस प्रशासन पर भारी दबाव बना दिया. अंततः पुलिस को पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करना पड़ा. वहीं इस पूरे मामले में बीजेपी भी हमलावर है.

थाने में धरने पर क्यों बैठ गए थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने साहिल की गंभीर मेडिकल स्थिति का हवाला देते हुए पुलिस पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा, ‘एम्स की रिपोर्ट में साफ है कि साहिल के शरीर में 200 से अधिक छर्रे हैं.’ राहुल ने बताया कि तीन छर्रे उसकी आंख में लगे हैं और कुछ दिल के पास भी हैं. पुलिस ने शुरुआत में पैलेट गन चलाने से साफ इनकार किया था. इस पर राहुल ने सवाल किया कि अगर पुलिस ने गोली नहीं चलाई तो फिर किसने चलाई. वह लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे. उनका साफ कहना था कि जब तक एफआईआर नहीं होती वह थाने से नहीं हिलेंगे. राहुल के इस दबाव के बाद पुलिस ने आखिरकार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

बीजेपी ने राहुल गांधी के धरने को स्टंट क्यों बताया?

धरने के तुरंत बाद सत्ताधारी दल बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के कदम को सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा करार दिया. नड्डा ने कहा, ‘यह राहुल गांधी की मीडिया का ध्यान खींचने की भूख का प्रतीक है.’ उन्होंने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई की घटना का संज्ञान पहले ही ले लिया है. इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति भी बन चुकी है. बीजेपी का दावा है कि क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है. प्रशासन ने राहुल गांधी को यह बात बताई थी लेकिन वह फिर भी धरने पर बैठे.

पैलेट गन के इस विवाद का वंदे मातरम से क्या कनेक्शन है?

बीजेपी ने राहुल गांधी के इस धरने को कांग्रेस की पुरानी फजीहत से जोड़ दिया है. जेपी नड्डा और सांसद रविशंकर प्रसाद ने वंदे मातरम विवाद का जिक्र किया. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस इस समय राष्ट्रीय गीत के अपमान को लेकर घिरी हुई है. जनता लगातार कांग्रेस से जवाब मांग रही है. अपने इस विवाद से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने यह नया ड्रामा रचा है. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर मुस्लिम परस्ती के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी बिना अनुमति के थाने में धरने पर बैठे हैं जो अराजकता है.’

दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास किसने दर्ज कराई शिकायत?

राहुल गांधी की मांग पूरी होने के बावजूद उनकी मुश्किलें कानूनी तौर पर बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने की है. शिकायत में डीसीपी कार्यालय के बाहर अवैध रूप से भीड़ जमा करने का आरोप लगाया गया है. वकील ने पुलिस से यह जांच करने की मांग की है कि क्या इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली गई थी. शिकायत में कहा गया है कि इस जमावड़े से पुलिस के कामकाज और आम नागरिकों को परेशानी हुई है.

Rahul Gandhi Dharna LIVE: राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, पैलेट गन मामले में जांच शुरू

Rahul Gandhi Protest LIVE: कांग्रेस सांसद मल्लू रवि बोले – BJP चला रही अराजक सरकार

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी की FIR मांग पर BJP का हमला, आर पी सिंह बोले – कर रहे हैं ड्रामेबाजी

Rahul Gandhi Dharna LIVE: राहुल गांधी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस कर रही जांच, FIR पर फैसला संभव

Rahul Gandhi Dharna Live: DCP दफ्तर के कमरे में गईं प्रियंका, राहुल से कान में की बात

Rahul Gandhi Protest Live: ‘सुप्रीम कोर्ट मामले को देख रहा, फिर थाने के बाहर धरना क्यों?’

Rahul Gandhi Dharna Live: सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति: नड्डा का राहुल गांधी पर हमला

Rahul Gandhi Protest Live: ‘ऊपर से आदेश’ का हवाला देकर शिकायत लेने से इनकार: साहिल के वकील का आरोप

Rahul Gandhi Dharna Live: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Protest Live: शिकायत रिसीव, मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी का धरना, बोले- अपराध हुआ है, FIR दर्ज हो

Rahul Gandhi Protest Live: अपराध हुआ है तो FIR क्यों नहीं?

Rahul Gandhi Dharna Live: दिल्ली मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Protest Live: पैलेट गन मामले में जांच की मांग

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Rahul Gandhi Protest Live: DCP से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी का धरना जारी, FIR की मांग पर अड़े

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *