गोदाम से गैस सिलेंडर बेचा तो खैर नहीं, दिल्ली में सिर्फ 4 दिन में LPG डिलीवरी, जमाखोरी पर चला सरकार का हंटर

होमताजा खबरDelhi

गोदाम से गैस सिलेंडर बेचा तो खैर नहीं, दिल्ली में सिर्फ 4 दिन में LPG डिलीवरी

Last Updated:

सीएम रेखा गुप्ता एलपीजी सप्लाई की खुद मॉनीटरिंग कर रही हैं. सभी नियमों का बहुत सख्ती से पालन कराया जा रहा है. सरकार ने पब्लिक से गैस गोदामों पर भीड़ न लगाने की अपील की है. बुक किए गए सभी एलपीजी सिलेंडर सीधे घर पर डिलीवर हो रहे हैं. 4 अप्रैल को दिल्ली में एक लाख 14 हजार गैस बुकिंग दर्ज की गईं. कंपनियों ने एक लाख 31 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की फास्ट डिलीवरी की है.

ख़बरें फटाफट

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने 17 जगह मारी रेड मारी है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली में एलपीजी वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए गोदामों से सिलेंडरों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने सभी वितरकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना अवैध है और इस प्रकार की किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय विस्तार किया है. अब ये छोटे सिलेंडर वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसके लिए पते के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी. प्रवासी श्रमिकों को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से एचपीसीएल के चयनित आउटलेट्स पर 11 समर्पित हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें नजदीकी एलपीजी वितरकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि एलपीजी आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न आए और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गैस एजेंसियों या भंडारण स्थलों पर जाने या भीड़ लगाने से बचें, क्योंकि बुक किए गए सभी एलपीजी सिलेंडर निर्धारित समय के भीतर सीधे घर तक पहुंचाए जा रहे हैं. चार अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कुल 1,14,679 एलपीजी बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा 1,31,335 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई. डिलीवरी की संख्या बुकिंग से अधिक होना इस बात का संकेत है कि लंबित मांग को तेजी से पूरा किया जा रहा है और पूरी प्रणाली प्रभावी ढंग से काम कर रही है. वर्तमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की औसत डिलीवरी समय 4.24 दिन है, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और विश्वसनीय सेवा मिल रही है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *