शिल्पी राज का ‘प्राइवेट बलमुआ' गाना, विजय-श्वेता के रोमांस और डांस ने मचाया धमाल, 5 दिन में मिले लाखों व्यूज

भोजुपरी इंडस्ट्री की स्टार सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘प्राइवेट बलमुआ’ हाल में रिलीज हुआ और इसनेधमाल मचा दिया है. रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर शानदार पकड़ बनाई है. गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैची धुन, चटपटे बोल और विजुअल प्रेजेंटेशन है. प्रभु विष्णुपुरी के लिखे बोल आम दर्शकों की जुबान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. वहीं, चमन सिंह का संगीत इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना देता है. शिल्पी राज की ऊर्जा से भरपूर आवाज़ ने गाने को वह ताजगी दी है, जो इसे बार-बार सुनने लायक बनाती है. गाने में विजय चौहान और श्वेता सेन परफॉर्म कर रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस, एक्सप्रेशन और डांस मूव्स सब देखने लायक है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *