Last Updated:
आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है. उनकी कुछ फिल्में तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. उनकी कुछ क्राइम थ्रिलर फिल्में तो लोगों के जहन में बस गई थीं. ऐसी ही 5 फिल्मों को अगर आप घर बैठे एंजॉय करना चाहते हैं, तो इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने हर रोल में जान फूंक देती हैं. अपने काम से लोगों का दिल जीतना उन्हें बखूबी आता है. आज हम आपको आलिया की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें उनके रोल देख लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो गया था कि आलिया इन किरदारों के लिए शूटिंग की है. इनमें से कुछ ने तो ओटीटी पर गदर काट दिया था.
इनमें पहली है, साल 2016 में रिलीज हुई, शाहिद कपूर और आलिया की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’. पंजाब में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क और उससे प्रभावित लोगों की कहानी दिखाती है. फिल्म में आलिया भट्ट ने एक बिहारी प्रवासी मजदूर का किरदार निभाया, जो ड्रग्स माफिया के जाल में फंस जाती है.इस फिल्म में लोगों ने आलिया के काम की खूब तारीफ की थी. ये आलिया के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
दूसरी है साल 2018 में आई राजी. इस सस्पेंस से भरपूर फिल्म में उन्होंने एक जासूस का रोल निभाया है. जिसकी शादी के बाद पाकिस्तान जाकर भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है. फिल्म में देशभक्ति, भावनाएं और रोमांच हर पल दर्शकों को बांधे रखते हैं. ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इसे आप प्राइम पर देख सकते हैं. इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरी है, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. साल 2022 में रिलीज़ हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने आलिया को नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस दिया था. उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस इसे जरूर देखने लायक बनाती है.
गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कहानी एक रियल लाइफ कहानी से प्रेरित है. ये स्टोरी एक ऐसी मासूम लड़की की कहानी है, जिसे कम उम्र में वैश्वावृत्ति के दलदल में धकेल दिया जाता है. फिल्म में गंगूबाई के रोल में आलिया को देख लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था कि ये रोल आलिया ने निभाया है.
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में गंगू के किरदार में रंगी आलिया के डायलॉग्स डिलीवरी से लेकर उनके लुक तक ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया था. आलिया का हर एक एक्शन देखकर ऐसा लगा, जैसे हम आलिया नहीं, सच में लेडी डॉन को देख रहे हैं.
आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में विजय वर्मा के अभिनय की दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने जमकर तारीफ की, इनकी पत्नी के रोल में आलिया नजर आई थी. फिल्म आखिर तक आपको बांधे रखती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
पांचवी है, गली बॉय. इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह भी नजर आए थे. साल 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म मुंबई के रैप सीन से इंस्पायर्ड है. आलिया की फीर्स और इमोशनल परफॉर्मेंस ने इसे ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचाया. आलिया ने इस फिल्म में भी अपने रोल से इतिहास रच दिया था. ये फिल्म प्राइम पर मौजूद है.
