Arvind Kejriwal Court Hearing: कोर्ट में खुद जिरह करने उतरे केजरीवाल, तो तुषार मेहता बोले- कुछ लोग सिर्फ आरोपी के जरिए अपना कैरियर बनाते हैं

होमताजा खबरDelhi

केजरीवाल की दलील पर बोले तुषार मेहता, कुछ लोग आरोपी के जरिए कैरियर बनाते हैं

Last Updated:

Arvind Kejriwal Court Hearing: दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने ‘रिक्यूजल’ अर्जी दाखिल की है. उन्होंने खुद कोर्ट में अपनी दलीलें रखीं. हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. पढ़ें इस मामले पर हर लाइव अपडेट…

दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. (फाइल फोटो)

Arvind Kejriwal Court Hearing: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को आबकारी नीति मामले में उन्हें तथा अन्य सभी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से अलग किए जाने का अनुरोध किया. जस्टिस शर्मा ने उन्हें मामले की सुनवाई से अलग किए जाने की केजरीवाल की अर्जी को रिकॉर्ड में ले लिया और इसकी सुनवाई 13 अप्रैल को तय की.

जस्टिस शर्मा को बताया गया कि मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की अन्य पीठ को सौंपने के अनुरोध को लेकर शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका वापस ले ली गई है. सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि अदालत नौटंकी का मंच नहीं है और अगर केजरीवाल मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने वकील को हटा देना चाहिए. मेहता ने केजरीवाल की अर्जी पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से ‘संस्था’ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं अपमानजनक हैं.

  • Arvind Kejriwal Court Hearing Live:  CBI की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने केजरीवाल की मांग का विरोध किया. तुषार मेहता ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ आरोपी के ज़रिए अपना कैरियर बनाते हैं. अगर केजरीवाल ख़ुद बहस करना चाहते हैं तो अपने वकील को हटा दें.
  • Arvind Kejriwal Court Hearing Live:  दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल से पूछा कि क्या आप अपने केस में खुद जिरह करेंगे. इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मैं खुद जिरह करूंगा. केजरीवाल की ओर से बताया गया कि उन्होंने जज के सुनवाई से हटने की मांग के साथ अर्जी दाखिल की है.
  • Arvind Kejriwal Court Hearing Live:  सवाल उठाने वाला कदम बता रहा है. ऐसे में आज की कार्यवाही बेहद अहम मानी जा रही है.जस्टिस शर्मा लंच के लिए उठ गई हैं। इस दौरान कोर्ट रूम में अरविंद केजरीवाल के साथ सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य वकील मौजूद रहे. लंच के बाद कोर्ट आइटम नंबर 47 से सुनवाई शुरू करेगा, जबकि केजरीवाल का मामला आइटम नंबर 50 पर लिस्टेड है.
  • Arvind Kejriwal Court Hearing Live:  अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. जहां उनकी जज बदलने की अर्जी पर थोड़ी देर में सुनवाई होने वाली है. यह अर्जी उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता के सामने लगाई है, जिस पर आज कोर्ट में अहम बहस होने की संभावना है.

हाईकोर्ट में ‘रिक्यूजल’ अर्जी से बढ़ी हलचल

दिल्ली हाईटकोर्ट में चल रहे कथित शराब घोटाले मामले में केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष ‘रिक्यूजल’ यानी सुनवाई से हटने की अर्जी दाखिल की है. यह कदम तब उठाया गया है जब कोर्ट पहले ही इस मामले में कुछ टिप्पणियां कर चुका है, जिन्हें लेकर आरोपियों ने निष्पक्ष सुनवाई पर आशंका जताई है.

  • इससे पहले 27 फरवरी को निचली अदालत ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 22 लोगों को इस मामले में राहत दी थी. अदालत ने कहा था कि जांच एजेंसी के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे पहली नजर में ही मामला बनता हुआ दिखे. साथ ही जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने अस्थायी रूप से रोक दिया.
  • इसके बाद CBI ने हाईकोर्ट का रुख किया और निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी. एजेंसी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया गया है. कोर्ट ने इस अपील पर सुनवाई करते हुए कुछ शुरुआती टिप्पणियां भी की थीं, जिससे विवाद और बढ़ गया.

केजरीवाल ने जज को हटाने की अर्जी क्यों लगाई?

केजरीवाल और अन्य पूर्व आरोपियों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी. उनका आरोप है कि कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में ही कुछ टिप्पणियां कर दी थीं, जो उनके खिलाफ जाती हैं. इसी आधार पर उन्होंने ‘रिक्यूजल’ की अर्जी दाखिल की है.

क्या केजरीवाल खुद कोर्ट में दलील देंगे?

हां, आम आदमी पार्टी के अनुसार केजरीवाल आज खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखेंगे. यह एक असामान्य कदम है, क्योंकि आमतौर पर इस स्तर के मामलों में वरिष्ठ वकील पेश होते हैं. इससे यह मामला और ज्यादा चर्चित हो गया है.

इस मामले में आगे क्या हो सकता है?

आज की सुनवाई में सबसे पहले ‘रिक्यूजल’ अर्जी पर फैसला हो सकता है. अगर जज खुद को अलग करती हैं, तो मामला दूसरी बेंच में जाएगा. अगर अर्जी खारिज होती है, तो उसी बेंच पर सुनवाई जारी रहेगी. इसके बाद सीबीआई की अपील पर आगे की कार्रवाई होगी.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *