11 पासपोर्ट, 14 मोबाइल और बड़ा खुलासा… दिल्ली पुलिस की रेड में आखिर कौन थे ये 11 लोग?

होमताजा खबरDelhi

11 पासपोर्ट और14 मोबाइल… दिल्ली पुलिस की रेड में आखिर कौन थे ये लोग?

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की AATS ने वीजा सत्यापन अभियान के दौरान 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. जांच में पता चला कि सभी डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, लेकिन तय 15 दिन की सीमा से ज्यादा समय तक दिल्ली में रुके रह.

11 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

दिल्ली पुलिस की AATS ने बड़ा अभियान चलाया है. यह अभियान दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए. दौरान पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. आइए आप को बताते हैं क्या है पूरा मामला.

पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेशी नागरिक डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे. इस तरह के वीजा में हर विजिट के दौरान अधिकतम 15 दिन तक भारत में रहने की अनुमति होती है. लेकिन जांच में सामने आया कि सभी लोग तय समय सीमा से ज्यादा दिनों तक भारत में रुके रहे. इससे उन्होंने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया.

दो इलाकों में छापेमारी

जानकारी मिलने के बाद AATS की टीम ने पहाड़गंज और हौज रानी इलाके में छापेमारी की. दोनों जगहों से कुल 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ के दौरान उनके दस्तावेजों की जांच की गई, पुलिस ने उनके भारत आने और यहां रहने से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले.

पासपोर्ट और मोबाइल जब्त

कार्रवाई के दौरान सभी के पास से 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, 11 डबल एंट्री वीजा और 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन सब के अलावा इमिग्रेशन रिकॉर्ड और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की भी विस्तार से जांच की गई. पुलिस ने यह भी पता लगाया कि वे भारत कब आए और तय अवधि खत्म होने के बाद भी यहां कैसे रह रहे थे.

FRRO के सामने पेश

जांच पूरी होने के बाद सभी 11 बांग्लादेशी नागरिकों को FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के सामने पेश किया गया. वहां से उनके खिलाफ रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी किए गए. इसके बाद सभी को सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया.

डिटेंशन सेंटर भेजे गए

पुलिस के मुताबिक, अब सभी को डिपोर्ट होने तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा.दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी में वीजा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की जाएगी. जो भी वीजा की शर्तों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *