एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद

Last Updated:

asian wrestling championship 2026: किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर है. पूर्व अंडर-23 एशियाई कांस्य पदक विजेता ललित, पुरुषों की 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे. वहीं, भारत के दो अन्य पहलवान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर ललित की निगाहें.

नई दिल्ली. अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ललित ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 55 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में चीन के हुओयिंग शी को हराकर फाइनल में जगह बनाई. 23 साल के ललित ने सेमीफाइनल में हुओयिंग शी को 11-3 से हराया. पहले दिन भारतीय टीम के लिए नतीजे मिले-जुले रहे, अमन (77 किग्रा, ग्रीको रोमन) और पूर्व चैंपियन सुनील कुमार (87 किग्रा, ग्रीको रोमन) अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले हार गए. ये दोनों मंगलवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे.

ललित फाइनल में 2025 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता उज्बेकिस्तान के इख्तियार बोतिरोव से भिड़ेंगे. बोतिरोव ने दूसरे सेमीफाइनल में उलान उलू को 5-3 से हराया था. अमन को 77 किग्रा ग्रीको रोमन सेमीफाइनल में ईरान के अली ओस्कू ने 13-3 से हराया. क्वार्टर फाइनल में चीन के हलीशान बाहेजियांग के खिलाफ 1-4 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6-4 से जीत दर्ज की. अब वह कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया के येओनघुन नोह से भिड़ेंगे.

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर ललित की निगाहें.

2020 के एशियाई चैंपियन सुनील कुमार इस चैंपियनशिप में अपना चौथा पदक जीतने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह स्वर्ण पदक नहीं होगा. वह 87 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में ईरान के गुलामरेजा फारोखिसेनजानी से 0-8 से हार गए. दूसरी तरफ 65 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में सनी कुमार क्वालीफिकेशन दौर में कजाखस्तान के सैफुल्ला कुरमान से हारकर बाहर हो गए. पुरुषों के 130 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में जोगिंदर राठी क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया के मिनसियोक किम से हार गए.

इसके बाद कोरियाई पहलवान सेमीफाइनल में ईरान के मिर्जाजादेह से हार गया, जिससे इस भारतीय पहलवान की रेपचेज दौर में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई. मंगलवार को पांच और भारतीय पहलवान साहिन (60 किग्रा), सचिन सहरावत (67 किग्रा), अनिल (72 किग्रा), प्रिंस (82 किग्रा) और नितेश (87 किग्रा) ग्रीको रोमन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *