महाभारत का वो भीम, जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में हाथी जैसी ताकत से जीता था सिल्वर, दुनिया देखकर दंग रह गई थी!

Last Updated:

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है. खेल के इस महाकुंभ का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रही है. भारतीय एथलीटों का एक बड़ा दल इस गेम्स हिस्सा ले रही है. कॉमनवेल्थ गेम्स का वैसे तो एक खास इतिहास रहा है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो खेल प्रेमियों को नहीं पता है. ऐसा ही किस्सा महाभारत टीवी सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण सोबती को लेकर है.

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है. इस मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया जा रहा है. इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में 191 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी गई है. इसमें 126 एथलीट हैं. इन एथलीटों में 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी हैं. इसके अलावा 51 टीम अधिकारी और 14 सपोर्ट स्टाफ भी ग्लासगो गए हैं.

वैसे तो भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास काफी पुराना रहा है. इस प्रतियोगिता में कई भारतीय एथलीटों ने देश का परचम लहराया है, लेकिन आज बात करेंगे उस एथलीट की जिन्होंने न सिर्फ देश के लिए मेडल जीता बल्कि अपनी अदाकारी से भारत के हर घर में वह अमर हो गए. दरअसल, यहां बात हो रही है साल 1966 कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवीण कुमार सोबती की.

कौन हैं प्रवीण कुमार सोबती

प्रवीण कुमार सोबती भारतीय टीवी जगत और फिल्मी दुनिया के जाने-माने नाम रहे हैं. ये वही प्रवीण कुमार सोबती हैं, जिन्होंने भारत के पौराणिक टीवी सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाया था, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले प्रवीण कुमार एक एथलीट थे. उन्होंने भारत के लिए साल 1966 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था. उन्होंने 60.12 मीटर का थ्रो करके यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी 2 गोल्ड सहित कुल 4 मेडल जीते.

1970 के दशक के अंत में पीठ के दर्द यानी बैक इंजरी के कारण उनका एथलेटिक्स करियर खत्म हो गया. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के पूर्व जवान रहे प्रवीण कुमार को उनके लंबे-चौड़े और दमदार शरीर के कारण फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. प्रवीण की लंबाई की बात करें तो वह 6 फीट 6 इंच लंबे थे.

शुरुआत में प्रवीण को मिला विलेन का रोल

एथलेटिक्स से दूर होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया. प्रवीण को पहला ब्रेक साल 1981 में आई फिल्म ‘रक्षा’ में मिला था. इस फिल्म में उन्हें एक छोटे से विलेन के रूप में कास्ट किया गया था. इसके बाद 1980 के दशक में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन और बॉडीगार्ड की भूमिकाएं निभाकर अपनी पहचान बनाई.

हालांकि, एक्टिंग में उनकी असली पहचान बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम के किरदार से मिली, जिसे निभाकर वह घर-घर में प्रसिद्ध हो गए. महाभारत के अलावा प्रवीण ने टीवी शो ‘चाणक्य’ में मुक्ताक्ष का किरदार भी निभाया था. इसके अलावा वह धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में अलग-अलग राक्षसों के किरदार में भी दिखे.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *