CISF DG प्रवीर रंजन ने ली RRTS की चाबी, 251 को कॉरीडोर में कर दिया तैनात, जानें क्‍या-क्‍या हुए बदलाव?

होमताजा खबरDelhi

CISF DG प्रवीर रंजन ने ली RRTS की चाबी, 251 को कॉरीडोर में कर दिया तैनातhttps:

Last Updated:

दिल्ली के नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के जिम्मे होगी. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद 251 जवान आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे.

सीआईएसएफ ने नमो भारत की सुरक्षा व्‍यवस्‍था संभाल ली है.

RRTS: नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालेगी. इस फैसले के तहत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने आरआरटीएस की प्रतीकात्मक चाबी सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन को सौंप दी है. इसी के साथ, दिल्ली सेक्शन में सीआईएसएफ के कुल 251 जवानों की तैनाती शुरू कर दी गई है. ये जवान आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशन की सुरक्षा की संभालेंगे.

उल्‍लेखनीय है कि आरआरटीएस के पहले चरण के तहत दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुल 22 स्टेशन हैं. दिल्ली के स्टेशनों की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे होगी, जबकि उत्तर प्रदेश के स्टेशनों की सुरक्षा उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (UPSISF) संभालेगी. आपको बता दें कि यूपीएसआईएसएफ के जवानों को भी सीआईएसएफ ने ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में विशेष प्रशिक्षण दिया था. इस प्रशिक्षण का मकसद पूरे नेटवर्क में एक जैसी सुरक्षा व्‍यवस्‍था मुहैया कराना था.

सीआईएसएफ को एयरपोर्ट के साथ-साथ को मेट्रो और ट्रांजिट सिस्टम की सिक्‍योरिटी का एक्‍सपर्ट माना जाता है. यह बल एक्सेस कंट्रोल, यात्रियों की स्क्रीनिंग, क्राउड मैनेजमेंट और आपात स्थिति में क्विक एक्‍शन जैसी मॉर्डन सिक्‍योरिटी टेक्‍निक्‍स में ट्रेंड है. आरआरटीएस नेटवर्क की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ एडवाइंस मॉनीटरिंग सिस्टम, एंटी-सबोटाज चेक और हाई-टेक एक्‍यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को पुख्‍ता किया जा सके.

इसी के साथ, सीआईएसएफ जवानों के लिए बैचलर आवास के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया है. इससे ड्यूटी पर तैनात जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण भी किया. साथ ही, उन्होंने नमो भारत ट्रेन से न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और सराय काले खां के बीच यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. सीआईएसएफ की तैनाती और पहले से तैयार एसओपी के जरिए दिल्ली मेट्रो के साथ बेहतर तालमेल भी सुनिश्चित किया जाएगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *