जानी-दुश्मन क्यों बन रहे पति-पत्नी? दिल्ली में झकझोरने वाली घटना, पुलिस छान रही वजह

होमताजा खबरDelhi

जानी-दुश्मन क्यों बन रहे पति-पत्नी? दिल्ली में झकझोरने वाली घटना, पुल‍िस जुटी

Last Updated:

दिल्ली नॉर्थ ईस्ट के वेलकम में दीपक नाम के एक शख्‍स ने अपनी पत्नी का गला दबाकर कत्ल कर दिया और खुद ही थाने पहुंचकर पुल‍िस को इसकी जानकारी दी. पुल‍िस ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया और मामले की जांच कर रही है.

द‍िल्‍ली में पत‍ि ने पत्‍नी को गला दबाकर मारा. (सांकेतिक AI फोटो)

Delhi News: पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें या तो पति ने बीवी का कत्ल कर दिया, या पत्नी ने पति को ठिकाने लगा दिया. आखिर ऐसी क्या वजिह है कि पति-पत्नी एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं. हाल ही में दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में हुई एक और दिल दहलाने वाली वारदात ने झकझोर दिया है. बुधवार सुबह तड़के वेलकम इलाके में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक (28 साल) जो जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम का रहने वाला है, अचानक खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी के इस कुबूलनामे के तुरंत बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

जब पुलिस ने घर के अंदर देखा तो 23 साल की महिला फर्श पर पड़ी मिली. पुलिस ने बिना देर किए उसे जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे क्या वजह थी.

जबकि आरोपी पति अभी पुलिस की हिरासत में है. आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट क्यों उतारा.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *