ये महज पेड़ नहीं औषधीय गुणों की है खान, बस फूल और पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल

होमफोटोlifestyle

ये महज पेड़ नहीं औषधीय गुणों की है खान, बस फूल और पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल

Last Updated:

प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि हिम चंपा का वानस्पतिक नाम मैगनोलिया ग्रैंडीफ्लोरा है. यह ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है. यह सदाबहार वृक्ष है. जिसके फूल और पत्तियां बेहद खास है.

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जानी जाती है. वैसे तो नैनीताल में कई चीजें हैं जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहीं हैं. लेकिन आजकल नैनीझील के किनारे खिले हुए हिमचंपा के फूल नैनीताल की खूबसूरती को एक नया रंग दे रहे हैं. जो यहां आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं. बेहद खूबसूरत होने के साथ ही हिमचंपा का ये वृक्ष कई मायनों में औषधीय गुणों की खान हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित डीएसबी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि हिम चंपा का वानस्पतिक नाम मैगनोलिया ग्रैंडीफ्लोरा है. यह ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है. यह सदाबहार वृक्ष है. जिसके फूल और पत्तियां बेहद खास है. नैनीताल में हिमचंपा का वृक्ष मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप झील के किनारे देखा जा सकता है.

इस पेड़ की ऊंचाई 25 से 30 फीट तक होती है. जिसकी पत्तियां लंबी होती है. सफेद रंग के चंपा के फूल बेहद सुंदर दिखते हैं. साथ ही इसके फूलों से एक खास तरह की सुगंध आती है. जो हवा को भी सुगंधित और शुद्ध करती है. ये पौधा यूएसए का नेटिव है. साथ ही यह पौधा 1728 में ग्रेट ब्रिटेन में लगाया गया था. बताया कि भारत में ये पौधा ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा पश्चिमी घाटों में मिलता है. साथ ही ठंडी जलवायु इस पौधे के अनुकूल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रोफेसर तिवारी बताते हैं कि हिम चंपा बेहद सुगंधित होने के साथ ही कई तरह से स्वास्थ के लिए लाभदायक भी होता है. हिम चंपा में कई तरह के कैमिकल पाए जाते हैं. जिनमें फिनॉल, फिनोलिक्स, मिथाइल ऑक्सी बाई फिनाइल शामिल हैं. साथ ही बाजार में चंपा का तेल भी मिलता है. जिससे सिर की मसाज करने से सिर दर्द दूर होता है. हिम चंपा के फूल की खुशबू को सूंघने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है. इसके फूलों की पत्तियों को सुखाकर उनका चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीने से मूत्र संबंधित रोगों से भी राहत मिलती है. साथ ही इस फूल को सूंघने मात्र से ही स्ट्रेस से राहत मिलती है. इस फूल में उड़न शील तेल होता है जो आंखों के लिए भी बेहद लाभप्रद है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *