विगुल मजदूर दस्ता.. नोएडा श्रमिक प्रदर्शन में क्‍या था इसका रोल, किस मास्टरमाइंड से जुड़े हो सकते हैं तार?

Last Updated:

Noida Protest News : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पकड़े गए आरोपियों के मास्टरमाइंड से जुड़े होने का खुलासा हुआ है.

नोएडा मजदूर हिंसा केस में दो अरेस्‍ट…

नोएडा : नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना फेस-2 पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल दो आरोपियों हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में हुए श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान दोनों अभियुक्तों की भूमिका भड़काऊ गतिविधियों और हिंसक घटनाओं को संचालित करने में सामने आई थी. इस पूरे मामले में पहले ही थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज किया गया था.

सर्विलांस से हुई गिरफ्तारी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कई जगहों पर दबिश दे रही थी. इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को हिमांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. हिमांशु ठाकुर मूल रूप से काशीपुर (उधम सिंह नगर) का रहने वाला है. अभी वह शालीमार बाग, दिल्ली में रह रहा था. वहीं दूसरे आरोपी सत्यम वर्मा, जो लखनऊ के निशातगंज का रहने वाला है, को पूछताछ के बाद थाना फेस-2 से गिरफ्तार किया गया.

संगठन से जुड़े थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्त विगुल मजदूर दस्ता के सक्रिय सदस्य थे और प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने और हिंसा फैलाने में इनकी भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी हिमांशु ठाकुर घटना वाले दिन नोएडा में मौजूद था और पूरे घटनाक्रम के कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *