CM योगी आदित्यनाथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं, मौलाना तौकीर रजा ने क्यों कहा, मदरसों में सिर्फ…

होमताजा खबरuttar-pradesh

CM योगी आदित्यनाथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं, मौलाना तौकीर रजा ने क्यों कहा, मदरसों में सिर्फ…

Last Updated:

Maulana Tauqeer Raza: मौलाना तौकीर रजा ने कहा, “बुलडोजर देश को तोड़ने का काम कर रहा है. बुलडोजर देश की संपत्ति को तोड़ने का काम कर रहा है. यह देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. उसने अदालतों का काम अपने हाथों में लिया हुआ है. पुलिस का काम बुलडोजर चलाना नहीं है. पुलिस का काम यह है कि जो अपराधी हैं, उसे पकड़िए और कोर्ट में पेश करिए. यह कोर्ट तय करेगा कि उसके साथ क्या किया जाना चाहिए.”

बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा. (फाइल फोटो)

बरेली. बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी राजधर्म का पालन कर रहे हैं. आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ”अगर कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो मैं यह समझता हूं कि योगी आदित्यनाथ राजधर्म का पालन कर रहे हैं और करते आए हैं. मैं बार-बार यह कहता हूं कि राजधर्म का पालन करना आपकी जिम्मेदारी है. आप हिंदू, मुसलमान, दलित सभी के मुख्यमंत्री हैं. आपको सभी के साथ बराबर का व्यवहार करना चाहिए.”

जब कांग्रेस ने नाइंसाफी की तब भी मैंने उनका विरोध किया. नाइंसाफी समाजवादियों ने भी की, मैंने उनका भी विरोध किया. जब जहां जिसकी सरकार होती है और नाइंसाफी होती है तो मैं उसकी मुखालफत करता हूं. भाजपा मेरा नुकसान कर ले मैं बर्दाश्त कर लूंगा, लेकिन देश और प्रदेश का नुकसान मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा.

मदरसों में धर्म के साथ विज्ञान जैसे विषय पढ़ाए जाने पर उन्होंने कहा कि जब मदरसों में पाबंदी लग रही है, ताले लगाए जा रहे हैं तो ऐसे में बच्चों के ज्ञान-विज्ञान की बात कहां होगी. यूपी सरकार की बुलडोजर नीति पर उन्होंने कहा कि एक अपराधी की वजह से उसके पूरे घर पर बुलडोजर चला देना, अन्याय है.

उन्होंने आगे कहा कि ”मैं मुस्लिम धर्म की बात नहीं करता हूं, बल्कि पूरे देश की बात करता हूं. देश का हिस्सा, देश का एक पार्ट मुसलमान है. देश का हित अगर मेरा कत्ल हो जाने से होता है या अगर देश को फायदा पहुंचता है, तो मैं तैयार हूं.” मौलाना तौकीर रजा ने भाजपा पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का जो पैसा है वो मंदिर और धार्मिक कार्यों में लगाया जा रहा है. यह हिन्दू तुष्टीकरण है, इसका हमें विरोध करना चाहिए.

मौलाना तौकीर रजा ने कहा, ”सरकारी पैसा तमाम धार्मिक कार्यों पर खर्च किया जा रहा है, ये अन्याय है. हिंदुओं को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जिन हिंदुओं को आस्था है वो मंदिरों को अपने पैसे से चलाना चाहते हैं. राम मंदिर के लिए कितना बड़ा चंदा हुआ वो सारा पैसा कहां गया ? बाकी सब सरकारी पैसे से आप ने काम किया.”

मस्जिद और मदरसा को फंड दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में मदरसा बंद क्यों कर दिया गया? मदरसों को जो अनुदान जाता था वो बंद कर दिया गया. सरकार कहती है कि हमने अवैध मदरसों को बंद किया है. मैं कहता हूं कि अवैध मदरसा नहीं, बल्कि सरकार है. अगर मदरसा में कहीं आतंकवाद की खबर मिलेगी तो हम खुद उस पर ताला बंद करने का काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा, ”हमारे यहां सिर्फ धर्म पढ़ाया जाता है. अल्लाह रसूल की बात बताई जाती है. अच्छाई और सच्चाई की बात बताई जाती है. आपको अच्छाई और सच्चाई से बैर है. बेईमानी और और झूठ से आपको लगाव है. इसलिए आप अच्छाई और सच्चाई वाली जगहों पर पाबंदी लगा देते हैं. सरकार मदरसों में विज्ञान जैसे विषय पढ़ाने की बात करती है. मैं कहना चाहता हूं कि अगर सरकार मदरसों पर तालाबंदी करेगी तो फिर वहां ज्ञान-विज्ञान की बात कहां से होगी ?”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *