गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल, दो एडीसीपी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

Last Updated:

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए दो एडीसीपी को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इस फेरबदल के तहत प्रोटोकॉल और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है.

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो एडीसीपी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. राजेश पांडे को एडीसीपी प्रोटोकॉल बनाया गया है, जहां वे वीआईपी मूवमेंट और आधिकारिक कार्यक्रमों की व्यवस्था संभालेंगे. वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीसीपी वरुण वीर सिंह को दी गई है. वे शहर में यातायात प्रबंधन, जाम की समस्या और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखेंगे. इसके अलावा भी कमिश्नरेट स्तर पर कई अन्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाया जा सके.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *