Last Updated:
Public Opinion Jewar Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएगा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया. इस दौरान उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित किया. इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी, उम्मीद और गर्व साफ झलक रहा था. वे काफी खुश दिखे. लोकल 18 से स्थानीय निवासी राम शर्मा ने कहा कि यहां इतना बड़ा एयरपोर्ट बनना गर्व की बात है. विपुल तिवारी ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आएंगी. इससे स्कूल, कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक संस्थान भी विकसित होंगे. खुशबू सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है.
ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में आज अलग ही रंग देखने को मिला. यहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी, उम्मीद और गर्व साफ झलक रहा था. वे काफी खुश दिखे. लोकल 18 से स्थानीय निवासी राम शर्मा ने कहा कि यहां इतना बड़ा एयरपोर्ट बनना गर्व की बात है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह परियोजना क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित होगी. इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी. शिवम शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से विकास को नई गति मिलेगी. इससे न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी.
रोजगार को बढ़ावा
विपुल तिवारी ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आएंगी. इससे स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी विकसित होंगे. इससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा. जतिन राणा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को लेकर क्षेत्र के लोगों में बेहद उत्साह है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन से यह उत्साह और भी बढ़ गया है. एयरपोर्ट बनने से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
नई उम्मीद
खुशबू सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और यह एयरपोर्ट उसी का उदाहरण है. यहां एयरपोर्ट बनने से शिपमेंट और कार्गो सेवाओं में सुधार होगा, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा. बुलंदशहर निवासी पवन प्रताप सिंह ने कहा कि इस परियोजना से पूरे क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है. एयरपोर्ट बनने के बाद आसपास के इलाकों में उद्योगों का विस्तार होगा. बेरोजगारी में भी कमी आएगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
