Last Updated:
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी समेत कई इलाकों में अगले 2 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है. आरके पुरम और राव तुला राम मार्ग जैसे इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट.
नई दिल्ली: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार रात मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. राजधानी के कई हिस्सों में अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है. आरके पुरम और राव तुला राम मार्ग से आई तस्वीरों में सड़क पर पानी और तेज बौछारें साफ देखी जा सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से यह बदलाव आया है. इससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन ट्रैफिक पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी के लिए अगले 2 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ ओले (Hailstorm) गिर सकते हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें क्योंकि आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है.
क्या बारिश से कम होगा दिल्ली का तापमान?
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे थे. इस अचानक हुई बारिश से तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिलसिला अगले 2-3 दिनों तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है. इससे प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी और हवा की क्वालिटी बेहतर होगी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें
