Last Updated:
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में हुई कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में कैश कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारियों की भूमिका सामने आ रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है.
गाजियाबाद में एटीएम कैश वैन लूट की वारदात.
गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई कैश वैन लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में कैश कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है.
कैसे दिया लूट को अंजाम
सूत्रों के मुताबिक बदमाश, वारदात को अंजाम देने के लिए कार से पहुंचे थे. उन्होंने अपनी कार को कैश वैन से कुछ दूरी पर खड़ा किया और लूट के बाद वही कार उनके साथ-साथ चलती रही. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वारदात के बाद कई थाना क्षेत्रों से होते हुए मसूरी थाना क्षेत्र के कुशलिया गांव के पास डीएमई पर कैश वैन छोड़कर फरार हो गए.
इसके बाद आरोपी भोजपुर, मोदीनगर, मुरादनगर और मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्रों से गुजरते हुए दोबारा शहर की तरफ लौट आए और करीब ढाई घंटे तक अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे.
पुलिस कर रही है पूछताछ
फिलहाल, अब इस लूटकांड के बाद पुलिस कैश वैन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस अधिकारियों का इस घटना पर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं आया है. माना जा रहा है कि देर रात या शुक्रवार तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
