Last Updated:
कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोगराज सिंह जाट के अनुसार घर की छत या बालकनी पर 50% मिट्टी और 50% गोबर खाद के मिश्रण से ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. कम जगह में अधिक उत्पादन के लिए टमाटर, बैंगन, मिर्च और पत्तेदार सब्जियां सबसे बेहतर हैं. इससे बाजार से महंगी सब्जी खरीदने की झंझट खत्म होगी.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जब हम देखते हैं कि सब्जियों को अलग-अलग रंगों से रंगा जा रहा है. या फिर किसान अपनी फसल बचाने के लिए सब्जियों में बड़ी संख्या में पेस्टिसाइड्स (कीटनाशक) डालते हैं. जो हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है. यही नहीं बेकार क्वालिटी की सब्जी भी मार्केट में काफी महंगी मिलती है. ऐसे में अगर आप भी इन सभी से तंग आ चुके हैं और घर में सब्जी उगाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए हैं.
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक ने घर की छत और बालकनी के साथ-साथ घर के गार्डन में सब्जी उगाने के आसान ट्रिक साझा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि घर की छत, बालकनी और गार्डन में कौन सी सब्जियां आपको ज्यादा उत्पादन देंगी. आपको कभी भी बाजार से सब्जियां खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर ही अपनी मनपसंद की अलग-अलग वैरायटी और क्वालिटी की सब्जियां उगा सकेंगे.
इस तरह लगाएं घर में सब्जियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के डिवीज़न ऑफ वेजिटेबल साइंस के वैज्ञानिक डॉ. गोगराज सिंह जाट ने बताया कि घर में सब्जियां तीन जगहों पर लगा सकते हैं. एक बालकनी, दूसरी छत और तीसरा गार्डन. अगर आपके पास गार्डन नहीं है बालकनी भी नहीं है तो आप घर की छत पर भी आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं. इसके लिए आप छोटे और बड़े गमले ले सकते हैं या फिर आप किसी बड़े टब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खाद के तौर पर आप आसपास से सड़ा हुआ गोबर ले लीजिए और इसके अलावा मिट्टी ले सकते हैं. 50% मिट्टी और 50% सड़े हुए गोबर से आप खाद बनाकर टब या फिर गमले में डालकर कोई भी सब्जी उगा सकते हैं, लेकिन छत पर अगर आप सब्जी लगा रहे हैं तो उसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें क्योंकि कई बार बंदर और पक्षी सब्जियों को खराब कर देते हैं.
सिर्फ इन सब्जियों को लगाएं
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के डिवीज़न ऑफ वेजिटेबल साइंस के वैज्ञानिक डॉ. गोगराज सिंह जाट ने बताया कि घर में कभी भी कम उत्पादन वाली सब्जियों को लगाने से बचें. जैसे राजमा, भिंडी या वो सब्जियां जो बहुत कम उत्पादन देती हैं, उनको ना लगाएं बल्कि घर में यानी घर की छत पर बालकनी और गार्डन के लिए सबसे बेस्ट सब्जियां है टमाटर, पालक, गाजर, मूली, बैंगन, मिर्ची, चुकंदर, चेरी, मेथी और धनिया इसके अलावा आप शिमला मिर्च भी लगा सकते हैं. यानी पत्तेदार सब्जियां और ऐसी सब्जियां जो ज्यादा उत्पादन दें कम जगह में इन्हीं सब्जियों को घर की छत, बालकनी या गार्डन में लगाएं क्योंकि आपको कम जगह में ज्यादा उत्पादन चाहिए तो यही सब्जियां आपके लिए बेस्ट है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
