Last Updated:
Pragya Singh Missing Case: उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार तक की पुलिस महकमे में तब हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन अचानक से ट्रेन से गायब हो गई. फिल्म लापता लेडीज जैसा केस सामने आते ही पुलिस अलर्ट हो गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी. मगर, हरिद्वार से गायब दुल्हन का पता बिहार से निकला. आइए जानते हैं पूरा मामला…
प्रज्ञा सिंह बेगूसराय से मिली.
देहरादून: नंदा देवी एक्सप्रेस से देहरादून से गाजियाबाद जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई प्रज्ञा सिंह के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस ने 6 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को 11 मई को बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया. आखिरकार महिला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से उनके परिवार को सौंप दिया. मगर, सवाल उठता है कि आखिर महिला अचानक कैसे लापता हो गई थी? बिहार कैसे पहुंची? कैसे पता लगा ? आइए जानते हैं सब…
यह है मामला
उत्तर रेलवे के अनुसार, 5 मई की रात प्रज्ञा सिंह अपने पति मनीष के साथ गाड़ी संख्या 12402 (देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस) में सफर कर रही थीं. हरिद्वार के लक्सर स्टेशन के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं. जब ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची, तब मनीष की आंख खुली और उन्होंने प्रज्ञा को गायब पाया. पूरी ट्रेन और स्टेशन पर तलाश करने के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो लक्सर जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय और उत्तर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया. जीआरपी लक्सर और रेलवे की टेक्निकल टीमों ने तत्काल तकनीकी ट्रैकिंग और विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शुरू कर दी.
11 मई को खुला राज
पुलिस और खुफिया एजेंसियां प्रज्ञा की तलाश में उत्तराखंड से लेकर यूपी तक छापेमारी कर रही थीं. इधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. 11 मई को यह मामला तब सुलझा जब प्रज्ञा ने खुद अपनी मां को फोन किया. उसने बताया कि वह बिहार के बेगूसराय में मौसी के घर पर है. इस पर पुलिस पहुंची और पूछताछ किया. लक्सर कोतवाली में हुई पूछताछ में युवती ने खुलासा किया कि केदारनाथ यात्रा से लौटते समय उसका पति से मनमुटाव हो गया था.
सीम फेंकी और…
उसने कहा कि गुस्से में आकर उसने कोच बदल लिया और लक्सर स्टेशन के पास अपना सिम कार्ड फेंक दिया ताकि कोई उसे ट्रैक ना कर सके. इसके बाद वह गाजियाबाद उतरकर सीधे पटना चली गई थी. प्रज्ञा सिंह ने किसी भी तरह के अपराध से इनकार करते हुए इसे अपनी मर्जी से उठाया गया कदम बताया. पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
