कहीं रास्ते में ही न बीत जाए रक्षाबंधन, दिल्ली-NCR बॉर्डर पर कई रास्ते बंद, ये रूट देखकर ही घर से निकलें

Last Updated:

Raksha Bandhan Traffic Route: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. त्योहार के दौरान सड़कों पर गाड़ीों के भारी दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए गाजियाबाद कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है. यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 26 अगस्त की सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की रात 12:00 बजे तक लगातार प्रभावी रहेगी. गाजियाबाद से मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाने वाले निजी व सवारी गाड़ीों को एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जाने की छूट होगी, जबकि भारी भारी गाड़ियां गाड़ीों का एनएच-9 पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Raksha Bandhan Traffic Ghaziabad: रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर जाने और बहनों से राखी बंधवाने निकलने वाले यात्रियों के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है. त्योहार के मौके पर दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन को देखते हुए सड़कों पर गाड़ीों का भारी दबाव रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने शहरवासियों और यात्रियों को जाम से बचाने के लिए तीन दिनों का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है.

लगातार तीन दिन तक कई रूट्स रहेंगे प्रतिबंधित. गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह विशेष डायवर्जन व्यवस्था 26 अगस्त 2026 की सुबह 08:00 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (24:00 बजे) तक लगातार प्रभावी रहेगी.

सामान्य व सवारी गाड़ियों के लिए क्या है व्यवस्था?

गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के सामान्य सवारी गाड़ी और निजी कारें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं-

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9)
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
  • ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री अपनी सुविधा अनुसार इन दोनों में से किसी भी प्रमुख मार्ग का चयन कर सकते हैं.

भारी गाड़ियों के लिए NH-9 पर नो-एंट्री

त्योहार के दौरान जाम से लोगों को बचाने के लिए भारी भारी गाड़ियां गाड़ियां जैसे कि ट्रक इत्यादि के लिए अलग रूट तय किया गया है, जिसमें गाजियाबाद और दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले सभी भारी गाड़ियों को केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) अथवा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) का ही इस्तेमाल करना होगा. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सभी प्रकार के भारी गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. किसी भी भारी गाड़ी को एनएच-9 पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ट्रैफिक पुलिस की खास अपील और हेल्पलाइन

डीसीपी ट्रैफिक ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की पूरी जानकारी रखें और निर्धारित डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें. सड़कों पर अनावश्यक गाड़ी पार्क न करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. किसी भी आपात स्थिति या जाम की सूचना के लिए नागरिक ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9643322904 या आधिकारिक ‘X’ हैंडल @Gzbtrafficpol पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *