VIDEO: पहले मेट्रो फिर ई-रिक्शा… ऐसे CM Shri School पहुंचे दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद

Delhi News: दिल्ली में नेताओं की वीआईपी गाड़ियों की जगह अब मेट्रो और ई-रिक्शा की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आम लोगों की तरह दिल्ली मेट्रो में सफर किया. अशिष सूद INA मेट्रो स्टेशन से कड़कड़डूमा कोर्ट तक मेट्रो से पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन से सीएम श्री स्कूल, सूरजमल विहार तक ई-रिक्शा से यात्रा की. इस दौरान लोगों ने उन्हें बिल्कुल आम यात्रियों की तरह सफर करते देखा. स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षा मंत्री ने ज़ोन 1 और 2 के हेड ऑफ स्कूल्स के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस बैठक में स्कूलों की व्यवस्था, पढ़ाई और छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई. दिल्ली की राजनीति में अक्सर बड़े काफिले और सिक्योरिटी की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार शिक्षा मंत्री का मेट्रो और ई-रिक्शा वाला अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इसे ‘ग्राउंड कनेक्ट’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे जनता के बीच सादगी दिखाने वाला कदम मान रहे हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *