दिल्लीवालों… आज इन रास्तों से बचकर ही रहना, IPL मैच की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों… आज इन रास्तों से बचकर रहना, IPL मैच की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Traffic Plan- दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच खेला जाएगा. इस दौरान स्‍टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद रहेंगे. इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर बाद से स्‍टेडियम के आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है.

स्‍टेडियम के आसपास दोपहर बाद लागू होगा डायवर्जन प्‍लान.

नई दिल्‍ली. अरुण जेटली स्‍टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच खेला जाएगा. इस दौरान स्‍टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद रहेंगे. इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर बाद से स्‍टेडियम के आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. अगर आप दोपहर बाद स्‍टेडियम की ओर जा रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें और परेशानी से बचे.

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहर बाद से ही स्टेडियम के आसपास दर्शकों की भीड़ की वजह से बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, दिल्ली गेट, दरियागंज और आईटीओ के आसपास भारी ट्रैफिक हो सकता है. इस वजह से शाम के समय ऑफिस से लौटने वाले लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ सकता है. आईपीएल मैच के दौरान मध्य दिल्ली के इलाकों में थोड़ी सी लापरवाही लंबा जाम लग सकता है. इसलिए अगर जरूरी काम न हो, तो दोपहर के बाद स्टेडियम के आसपास जाने से बचना ही बेहतर रहेगा.

यहां ट्रैफिक होगा धीमा

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे मैच शुरू होने और खत्म होने के समय स्‍टेडियम के आसपास जाने से बचने की कोशिश करें. खासतौर पर स्टेडियम के गेट नंबर 3, 4 और 5 के आसपास वाहनों की पार्किंग और भीड़ के कारण ट्रैफिक धीमा रह सकता है. भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई जाएगी

ऑप्‍शन का करें इस्‍तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम आने वाले दर्शकों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोगों को दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशन सबसे सुविधाजनक ऑप्‍शन हैं. निजी वाहनों से आने वालों के लिए सीमित पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इस वजह से सावर्जनिक वाहनों के इस्‍तेमाल पर जोर दिया गया है.

इन वाहनों को होगी छूट

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि इस दौरान इमरजेंसी सर्विस, एंबुलेंस और स्थानीय निवासियों आने जाने की छूट रहेगी. हालांकि सुरक्षा जांच और वीआईपी मूवमेंट की वह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका भी जा सकता है.

यहां पर डायवर्जन प्‍लान

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी लगातार ट्रैफिक की निगरानी करेंगे और जरूरत पड़ने पर एक्‍स्‍ट्रा डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें और ऑप्‍शन रूट्स का इस्तेमाल करें.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *