10 बाहरी चोट, 5 अंदरुनी, ब्लीडिंग… दीपिका शर्मा की कैसे हुई मौत, आ गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Last Updated:

Deepika Sharma Death Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की दीपिका की मौत के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है. सभी लोग रोते हुए नजर आ रहे हैं. फूट-फूट कर रोते हुए बहन ने कहा कि उसकी बहनी की बहुत निर्दयी तरीके से हत्या हुई है. मेरी बहन को उन राक्षसों ने नोंच डाला. मेरी रात 11 बजे बात हुई थी वो कह रही थी बहुत परेशान हूं.

दीपिका की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता दीपिका शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने बड़ा दावा किया. परिजनों का दावा है कि दहेज की लालच में उनकी बेटी की हत्या की गई है. दीपिका की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. इस बीच दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. दो डॉक्टरों के पैनल ने दीपिका का पोस्टमार्टम किया है. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है. इस दौरान बाहरी और गंभीर चोटों का जिक्र किया गया है.

बाहरी चोटों का विवरण
1. दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेमी × 9 सेमी आकार की सूजन/नील (Contusion) पाई गई.

2. बाएं कोहनी जोड़ पर लगभग 9 सेमी × 6 सेमी आकार की चोट/नील पाई गई.

3. बाएं Forearm पर लगभग 8 सेमी × 5 सेमी आकार की चोट पाई गई.

4. दाहिने जांघ पर लगभग 38 सेमी × 14 सेमी आकार का नीला दबाव चिन्ह/Contusion पाया गया.

5. बाएं घुटने के जोड़ पर लगभग 4 सेमी × 1.5 सेमी आकार का हड्डी तक गहरा घाव (Bone Deep Wound) पाया गया.

6. कमर/पेट के निचले हिस्से में लगभग 1.5 सेमी × 1 सेमी आकार का घाव पाया गया.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *