Last Updated:
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जैसे ही सेंचुरी ठोकी पिता लखविंदर ने उठकर सेलिब्रेट किया. उन्होंने सिद्धू मूसे वाला के सिंग्नेचर स्टेप को कर बेटे के शतक का जश्न मनाया. मैच खत्म होने के बाद मां ने आकर मैदान पर बेटे का माथा चूमा.
शुभमन गिल की सेंचुरी पर पिता लखविंदर का खास सेलिब्रेशन
नई दिल्ली. शुभमन गिल ने मुल्लांपुर में शानदार शतक जड़कर गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया. जहां गिल ने मैदान पर दबदबा दिखाया, वहीं सोशल मीडिया पर उनके पिता छा गए. स्टैंड्स में बैठकर मैच देख रहे उनके पिता लखविंदर ने अपने बेटे के शतक का जश्न पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की आइकॉनिक ‘थाई स्लैम’ स्टाइल में मनाया. जितने जोश में उन्होंने सेंचुरी को सेलिब्रेट किया वो हर तरफ छाया हुआ है.
गुजरात की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 214 रन के बड़े लक्ष्य को चेज के दौरान जैसे ही गिल ने अपना शतक पूरा किया. कैमरे तुरंत भीड़ में मौजूद उनके परिवार की ओर घूम गए. उनके पिता को दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के मशहूर जश्न के अंदाज को दोहराते हुए देखा गया. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
A 1️⃣0️⃣0️⃣ of the highest quality! 🤩🔥👏
