गाजियाबाद एनएच-24 बना नया प्रॉपर्टी हब, आ रहा 900 करोड़ का प्रोजेक्ट, घर या दुकानें क्या होगा

गाजियाबाद अब प्रॉपर्टी के क्षेत्र में नया हब बनता जा रहा है. गाजियाबाद-मेरठ मेट्रो, दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल और कई एक्सप्रेसवे से जुड़े इस शहर में लगातार रियल एस्टेट की परियोजनाएं लांच हो रही हैं. अब इस शहर के सबसे तेजी से बढ़ते इलाकों में नेशनल हाइवे 24 है, जहां कई बड़े रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स लांच होने जा रहे हैं. खुद जीडीए भी यहां प्रोजेक्ट्स लांचिंग की प्लानिंग कर रहा है.

हालिया नाइट फ्रैंक रियल एस्टेट रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद का एनएच-24 और वेव सिटी इलाका एनसीआर के सबसे तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों में शामिल हो गया है. बेहतर सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और बड़े प्रीमियम घरों की बढ़ती मांग के कारण यहां रियल एस्टेट बाजार तेजी से मजबूत हो रहा है. उद्योग रिपोर्ट्स के अनुसार, इस क्षेत्र में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में प्रॉपर्टी की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है. यही वजह है कि यह इलाका घर खरीदने वालों और निवेशकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है.

बता दें कि हाल ही में एनएच 24 पर कार्यन ग्रुप ने अपने नए प्रोजेक्ट त्रेवाना रेजिडेंस के लांच की घोषणा की है. यह प्रोजेक्ट करीब 900 करोड़ का होगा और इससे करीब 1,500 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है.

सिर्फ यही नहीं ऐसे कई प्रोजेक्ट एनसीआर के इस उभरते इलाके में प्रीमियम घरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जा रहे हैं.

बता दें कि एनएच 24 का ये इलाका दिल्ली, नोएडा और मेरठ से बेहतरीन कनेक्टिविटी वाली प्रमुख लोकेशन पर स्थित है. यहां आने वाले दिनों में मेट्रो कनेक्टिविटी, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, रिटेल हब और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों तक करीबी है.

एनएच पर आ रहे प्रोजेक्टों में लोगों की प्रीमियम सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है. त्रेवाना प्रोजेक्ट में ही 45,000 वर्ग फुट का भव्य क्लब हाउस, खूबसूरत लैंडस्केप ग्रीन एरिया, बॉलिंग एली, पिकलबॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच, पैडल कोर्ट, इंडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, जॉगिंग ट्रैक और रूफटॉप लेजर जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं दिए जाने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम और पर्यावरण के अनुकूल सुविधाएं जैसे रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सौर ऊर्जा से संचालित कॉमन एरिया भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे.

ऐसे में यह तय है कि एनसीआर का लग्जरी और अपर मिड-सेगमेंट हाउसिंग बाजार अब तेजी से नोएडा और गुरुग्राम से गाजियाबाद की ओर शिफ्ट हो रहा है. डेवलपर्स अब ऐसी इंटीग्रेटेड लाइफस्टाइल कम्युनिटीज़ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं, स्वास्थ्य-केंद्रित माहौल, आसान जीवनशैली और लंबे समय में बेहतर प्रॉपर्टी वैल्यू का लाभ मिल सके.

कार्यन ग्रुप के डायरेक्टर वरुण गर्ग का कहना है, ‘ त्रेवाना रेजिडेंस के साथ हमारा विजन एनएच-24 कॉरिडोर पर प्रीमियम जीवन को नए सिरे से परिभाषित करना है, जिसके तहत एक सोच-समझकर डिजाइन किया गया रेजिडेंशियल इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जो लग्जरी, आराम और कनेक्टिविटी के बीच संतुलन स्थापित करता है. इस प्रोजेक्ट को आधुनिक होमबायर्स की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर कॉन्सेप्ट किया गया है, जो विशाल घर, लाइफस्टाइल सुविधाएं, प्रदूषण-मुक्त जीवन और एनसीआर के प्रमुख गंतव्यों तक सहज पहुंच की तलाश करते हैं. हमें विश्वास है कि यह प्रोजेक्ट न केवल मजबूत बाजार प्रतिक्रिया प्राप्त करेगा, बल्कि एनएच-24 के बदलते शहरी परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा.’

ऐसे में तय है कि गाजियाबाद का एनएच 24 इलाका अब प्रीमियम रेजिडेंसेज और लग्जरी सेगमेंट के लिए लोगों की बड़ी पसंद बनता जा रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *