Last Updated:
भारतीय ऑटो सेक्टर में एक नया खिलाड़ी उतरने जा रहा है. JSW Motors ने अगले चार साल में 15 नई कारें लॉन्च करने की घोषणा कर दी है और पहली SUV दिवाली 2026 से पहले बाजार में आ सकती है. 14,000 करोड़ रुपये के निवेश, 80% लोकलाइजेशन और EV-PHEV रणनीति के साथ कंपनी टाटा, महिंद्रा और हुंडई को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है. पूरी प्लानिंग जानिए.
JSW Motors अगले 4 साल में लॉन्च करेगी 15 नई कार.
JSW Motors भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वे अगले चार सालों में कुल 15 नई कारें लॉन्च करेंगे. पहली कार इस साल दिवाली से पहले बाजार में उतारी जाएगी.
ये लॉन्च JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल और मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ जिंदल की प्लानिंग का हिस्सा है. कंपनी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) पर फोकस कर रही है, जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल होंगे. पहली कार Jetour T2 पर आधारित SUV होगी, जिसकी कीमत ₹15 से ₹30 लाख के बीच रखी जा सकती है.
JSW Motors महाराष्ट्र के शंभाजी नगर में 14,000 करोड़ रुपये के निवेश से नई फैक्ट्री बना रही है. प्लांट का निर्माण तेजी से चल रहा है और अगस्त से प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी 80% लोकलाइजेशन का लक्ष्य रख रही है, जिससे लागत कम होगी और मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा.
लॉन्च प्लान और टाइमलाइन
JSW Motors की रणनीति के अनुसार, पहली कार दिवाली 2026 से पहले लॉन्च होगी. इसके बाद 2027 में दूसरा मॉडल आएगा. पहले साल में 2-3 मॉडल लॉन्च किए जाएंगे. कुल मिलाकर चार साल में 15 वाहन लाए जाएंगे, यानी हर तीन महीने में औसतन एक नई कार लॉन्च की जा सकती है.
प्रोडक्ट रेंज और पावरट्रेन
कंपनी विभिन्न NEV पावरट्रेन पर काम कर रही है. शुरुआती मॉडल प्लग-इन हाइब्रिड होंगे, जबकि 2027 तक मास मार्केट इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस बढ़ेगा. प्राइस रेंज ₹10-12 लाख से शुरू होकर ₹30 लाख से ऊपर तक होगी, जो अलग-अलग कंज्यूमर सेगमेंट को टारगेट करेगी.
फैक्ट्री और लोकलाइजेशन
महाराष्ट्र में बन रही फैक्ट्री पहले फेज में 5 लाख यूनिट सालाना क्षमता वाली होगी. नवंबर-दिसंबर तक प्लांट तैयार हो जाएगा. कंपनी CKD पार्ट्स से शुरू करके जल्दी ही हाई लोकलाइज़ेशन हासिल करने की योजना बना रही है.
मार्केटिंग और डीलरशिप
JSW अपनी ब्रांडिंग के लिए अलग-अलग शहरों में अपना शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर खोल रही है. मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में पहले सेंटर खुलेंगे. JSW Motors की इस एंट्री से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में नई प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. टाटा, महिंद्रा, हुंडई जैसी कंपनियों को चुनौती मिलेगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें
