Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से करारी हार मिली. इस हार के बाद गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज काफी हताश नजर आए. सिराज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है ब्रेकडाउन. उनके साथ ईशांत शर्मा और आर साई किशोर भी हैं.
मोहम्मद सिराज ने शेयर किया भावुक मैसेज
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को आरसीबी के खिलाफ 5 विकेट से दिल तोड़ देने वाली हार मिली. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में गुजरात की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके कारण टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 155 रन ही बना पाई. यही कारण है कि गुजरात के गेंदबाज इस छोटे स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए. आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के कई खिलाड़ी हताश नजर आए.
मोहम्मद सिराज तो इस हार इसने निराश दिखे कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दर्द को बयां किया. सिराज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ईशांत शर्मा और साई किशोर के साथ एक तस्वीर को शेयर किया. इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी जमीन पर बैठे हुए दिख रहे हैं और कैप्शन लिखा है, ‘ब्रेकडाउन’
मोहम्मद सिराज की इंस्टाग्राम स्टोरी
कैसा रहा आईपीएल 2026 में सिराज का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में बेशक मोहम्मद सिराज के नाम की ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन उन्होंने चुपचाप अपनी गेंदबाजी से वो काम किया जिसकी वजह गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल तक पहुंची. आईपीएल के 19वें सीजन में सिराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम के लिए 17 मैचों में 9.06 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट हासिल किए. इस सीजन सिराज की बेस्ट बॉलिंग 26 रन देकर 3 विकेट लेने की रही.
गुजरात के पास दूसरी बार था चैंपियन बनने का मौका
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका था. गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद अपने दूसरे सीजन में भी टीम फाइनल में जगह बनाई. तीसरी बार टीम ने शुभमन गिल की अगुवाई में खिताबी दावेदार के लिए फाइनल में एंट्री मारी, लेकिन यहां किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और अपने होमग्राउंड पर गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनने से चूक गई.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
