दिल्ली-मुंबई की तरह नोएडा में चलेंगी डबल डेकर बसें, 10 रुपये से शुरू होगा सफर, 100 एसी ई-बसों की भी मिलेगी सौगात, जाने

Last Updated:

Noida news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की योजना के तहत पहले चरण में कुल 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. इनमें शामिल 10 डबल डेकर बसें यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. इन बसों में 66 सीटों की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को एक साथ सफर करने की सुविधा मिलेगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि शहर की परिवहन व्यवस्था को भी नया स्वरूप देंगी.

ख़बरें फटाफट

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में 25 लाख के करीब आबादी है और ये सब या तो अपने वाहन पर डिपेंड है या ऑटो ई रिक्शा पर लेकिन जल्द ही सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने वाली है. वर्षों से बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी से जूझ रहे शहर को अब 100 एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है. इनमें 10 आधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर देखा जाएगा.

अब तक लोग डबल डेकर बसों को फिल्मों, टीवी या मुंबई की सड़कों पर ही देखते आए हैं, लेकिन जल्द ही नोएडा के लोग भी इन बसों में सफर का अनुभव कर सकेंगे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से इन बसो को संचालित करने पर विचार किया जा रहा है.

10 रुपये में करेंगे सफर पूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की योजना के तहत पहले चरण में कुल 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. इनमें शामिल 10 डबल डेकर बसें यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. इन बसों में 66 सीटों की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को एक साथ सफर करने की सुविधा मिलेगी. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि शहर की परिवहन व्यवस्था को भी नया स्वरूप देंगी. खास बात यह है कि आम लोगों की जेब का भी ध्यान रखा गया है. बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है.

फिलहाल ऑटो ई रिक्शा या प्राइवेट वाहनों पर है निर्भर

दरअसल, वही बात नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए हर रोज लाखों लोग आने जाने वालों को बात करें लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे थे. वर्तमान में अधिकांश लोग नोएडा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए ऑटो और कैब पर निर्भर हैं..इससे यात्रियों को अतिरिक्त खर्च के साथ-साथ ट्रैफिक और समय की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद यह निर्भरता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. खासकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी.

इन रूट पर होगी संचालित

जानकारी के अनुसार इन बसों का संचालन नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहयोग से किया जाएगा, जबकि संचालन की जिम्मेदारी यूपी रोडवेज के पास होगी. बसें नोएडा के एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3, जोनल रोड नंबर-6 और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी. नई परिवहन व्यवस्था से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक होगा. इसके साथ ही नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों को सस्ता, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *