Last Updated:
Delhi Hotel Fire Victim List: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में हुए अग्निकांड में जिंदा जलकर 21 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. इस घटना में गुरुग्राम का एक पूरा परिवार त्रासदी का शिकार हो गया है. परिवार के लोग अस्पताल में अपने परिजनों से मिलने के बाद होटल में खाना खाने गए थे और फिर आग में जिंदा जल गए.
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में हुए भीषण अग्निकांड में गुरुग्राम का एक पूरा परिवार खत्म हो गया.
गुरुग्राम. दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में हुए भीषण अग्निकांड में गुरुग्राम का एक पूरा परिवार खत्म हो गया. इस अग्निकांड में एक की परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए. सभी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे.
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल नाम का शख्स और परिवार हादसे का शिकार हो गया. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली साकेत के मैक्स हॉस्पिटल दाखिल अपने पिता से मिलने गए थे और फिर बाद में अपने परिवार और मौसा-मौसी के साथ नाश्ता करने मालवीय नगर के रेस्टारेंट में गए. जहां सभी की जलकर मौत हो गई है.
हुआ यूं कि जब एक शख्स इस भीषण अग्निकांड के बाद अपने परिजनों को खोजते हुए मैक्स अस्पताल पहुंचा तो उसे गहर सदमा लगा.
शख्स ने बताया कि उसके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. ये सभी उसी इमारत में ठहरे हुए थे, जहां आग लगी थी. पीड़ित ने कहा कि 6 लोगों के शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं और 2 लोग अभी भी लापता हैं. मेरी बेटी और उसकी बेटी लापता हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल रही है. मेरी बेटी और उसके दामाद के पिता अस्पताल में भर्ती थे, उन्हीं से मिलने के लिए ये लोग बेंगलुरु से कल रात दिल्ली आए थे. रात 8:28 बजे मेरी बेटी से बात हुई थी. तब उसने बताया था कि सभी लोग सो रहे हैं. बाद में मेरे पास पुलिस का फोन आया कि चार मोबाइल फोन मिले हैं. जब मैंने उनकी जानकारी देखी तो वे सभी हमारे परिवार के लोगों के थे. पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में परिजनों को देखने नहीं दिया जा रहा है. छह लोग रात में ही अस्पताल लाए गए थे और सुबह दो अन्य लोगों को लाया गया.
कौन कौन हुए मौत का शिकार
इस हादसे में कमला गोयल, झुमरी लाल, एंजिल, जीविशा, पर्ल, बेरिया, अशोक, प्रेम लता और उनके पति विवेक, तर्जीनी की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया.
अब तक 21 लोगों की मौत
पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं. हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है. घटना में झुलसे बाग्लादेश, नेपाल, कैमरूम और लिबिया के लोगों को दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
