हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप से पहले सबको धमकाया, टीम छोड़िए प्लेइंग XI भी तैयार है, इंग्लैंड से मिली हार ने जगा दिया

होमखेलक्रिकेट

हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप से पहले सबको धमकाया, टीम छोड़िए प्लेइंग XI भी तैयार है

Last Updated:

भारत बड़ी उम्मीद के साथ इंग्लैंड पहुंचा है क्योंकि वो  पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहते है लेकिन ICC टूर्नामेंट की तैयारी को झटका लगा जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाप तीन मैचों की T20I सीरीज 2-1 से जीत ली

वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने बताया कैसी होगी प्लेइंग XI की तस्वीर

नई दिल्ली.  टी-20 महिला वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है और सभी टीमों ने इसके लिए हुंकार भरना शुरु कर दिया है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बाकी टीमों को ललकारते हुए कहा उनकी टीम भी पूरी तरह तैयार है. कप्तान ने संकेत दिए कि भारत महिला T20 वर्ल्ड कप से पहले दो वार्म-अप मैचों का इस्तेमाल कुछ और कॉम्बिनेशन आजमाने और राधा यादव और भारती फुलमाली जैसी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए करेगा.

भारत बड़ी उम्मीद के साथ इंग्लैंड पहुंचा है क्योंकि वो  पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहते है लेकिन ICC टूर्नामेंट की तैयारी को झटका लगा जब इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाप तीन मैचों की T20I सीरीज 2-1 से जीत ली. पहले मैच में 38 रन से जीत के बाद भारत 26 रन से हार गया और फिर निर्णायक मैच छह विकेट से हार गया.

प्लेइंग XI तैयार है बोली हरमनप्रीत

हरमन ने कहा कि मुझे लगता है कि हम काफी साफ हैं कि आगे हमारी XI क्या होगी. हमारे पास अभी दो प्रैक्टिस मैच हैं, वर्ल्ड कप से पहले, जहां हम बाकी कॉम्बिनेशन के बारे में सोच सकते हैं,” उन्होंने हार के बाद कहा. “जैसे राधा है, उसने WPL में अच्छा किया और वह भी तैयार महसूस करती है. और उसके अलावा भारती फुलमाली भी है, वह मिडिल ऑर्डर बैटर है, उसने भी अच्छा खेला. मुझे लगता है कि हमारे पास अभी दो अच्छे खिलाड़ी हैं जो बाहर बैठे हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें प्रैक्टिस मैचों में अच्छा मौका देंगे, ताकि देख सकें कि वे कैसे खेलते हैं

टॉप ऑर्डर में थोड़ी परेशानी 

हरमनप्रीत ने कहा. भारत ने यास्तिका भाटिया की चोट से वापसी के बाद बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया है. यास्तिका ने इंग्लैंड सीरीज में पूरे समय नंबर 3 पर बैटिंग की, जिससे जेमिमा रोड्रिग्स, जो आमतौर पर उस पोजीशन पर अच्छा करती हैं, नंबर 4 पर आ गईं. हरमनप्रीत भी अपने नंबर 4 से नंबर 5 पर आ गई हैं. इंग्लैंड के खिलाफ ओपनर्स लगातार अच्छा नहीं कर पाए और रिचा घोष भी लोअर मिडिल ऑर्डर में खास असर नहीं दिखा पाईं, तो फुलमाली के लिए मौका बन सकता है, जिनका इस टूर पर सिर्फ एक मैच में खेलना हुआ था.

बॉलिंग में बहुत ऑप्शन 

बॉलिंग में भारत ने ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका दिया, जैसे क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, एन. श्री चरानी और श्रेयंका पाटिल, लेकिन राधा और रेणुका सिंह को मौका नहीं मिला. वार्म-अप मैचों में और एक्सपेरिमेंट की बात के बावजूद, हरमनप्रीत ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अपनी पसंदीदा XI का अंदाजा है, वर्ल्ड कप 12 जुलाई से शुरू होगा. “मुझे लगता है कि यहां जल्दी आने का मकसद इन कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढालना है और हम काफी हद तक इन कंडीशंस के साथ एडजस्ट हो रहे हैं, उम्मीद है कि हमें यहां से जो चाहिए, वो मिलेगा.” भारत 8 और 10 जून को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में दो वार्म-अप मैच खेलेगा. ‘वुमन इन ब्लू’ 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी.

About the Author

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *