Last Updated:
todays weather Delhi Ncr- मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रहा है. इस वजह से हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं.
60 KM की स्पीड से आज भी चल सकती हैं हवाएं.
नई दिल्ली. साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिल्ली-NCR में देखने को मिल रहा है. इस वजह से शुक्रवार को भी दिनभर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी बदलाव के चलते राजधानी और आसपास का मौसम बदला हुआ रहेगा. दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी के अनुसार मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी सक्रिय है. इसके साथ ही इसी क्षेत्र से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश, तेज हवाओं और आंधी का दौर बना हुआ है.
आज तापमान 39 डिग्री के आसपास
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बादलों और हल्की बारिश के कारण तापमान सामान्य स्तर से नीचे बना रहेगा. इससे लोगों को लू और झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.
बारिश ने दिल्ली वालों को राहत दी.
50 किमी. की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं
मौमस विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार गरज-चमक के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है. ऐसे में खुले स्थानों पर खड़े होने, कमजोर ढांचों के पास जाने और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की सलाह दी गई है.
शनिवार को बदलेगा मौमस
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सक्रिय बना रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि शनिवार से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा और रविवार तक आसमान साफ रहने के आसार हैं. इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.
अगले सप्ताह से बदलेगा मौमस
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत के साथ एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
