नई दिल्ली (Top 10 Medical Colleges NIRF Ranking). नीट यूजी रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक कभी भी जारी किया जा सकता है. नीट यूजी रिजल्ट आते ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की रेस शुरू हो जाएगी. टॉप रैंकर्स देश के नंबर 1 मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई का लक्ष्य बनाकर चलते हैं. भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय हर साल विभिन्न संस्थानों की NIRF रैंकिंग जारी करता है. यह कॉलेज की पढ़ाई, फैकल्टी, रिसर्च और प्लेसमेंट के आधार पर तय होती है.
दिल्ली में है देश का नंबर 1 कॉलेज
देश का नंबर 1 कॉलेज एम्स दिल्ली है. पिछले कई सालों से एम्स दिल्ली इसी पोजिशन पर काबिज है. नीट यूजी रिजल्ट 2026 से पहले जानिए देश के टॉप 10 कॉलेज कौन से हैं.
1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली
बात देश के नंबर 1 मेडिकल कॉलेज की हो तो दिल्ली एम्स का कोई मुकाबला नहीं है. रैंकिंग में पहले पायदान पर मौजूद एम्स दिल्ली सिर्फ कॉलेज नहीं, बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा ब्रांड है. यहां की बेहद कम फीस, बेहतरीन रिसर्च सुविधाएं और भारी पेशेंट लोड मेडिकल स्टूडेंट्स को सबसे बेहतरीन डॉक्टर बनाते हैं.
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़
चंडीगढ़ का पीजीआई देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में दूसरे नंबर पर आता है. मुख्य रूप से पोस्ट-ग्रेजुएट (MD/MS) और रिसर्च कोर्सेज के लिए मशहूर यह संस्थान अपनी बेजोड़ क्लीनिकल ट्रेनिंग और वर्ल्ड-क्लास मेडिकल रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है.
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लूर
4. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी
पुडुचेरी में स्थित JIPMER एक Autonomous संस्थान है जो सीधे केंद्र सरकार के तहत आता है. चौथे नंबर पर मौजूद यह कॉलेज अपने शांत माहौल, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुपर-स्पेशियलिटी विभागों के कारण नीट टॉपर्स की पहली पसंद में शामिल रहता है.
5. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ
6. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु
बेंगलुरु का निमहंस दिमागी बीमारियों (Neurology) और मानसिक स्वास्थ्य (Psychiatry) के क्षेत्र में देश का सबसे टॉप संस्थान है. मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजी की पढ़ाई और रिसर्च के मामले में इसे 7वीं रैंकिंग मिली है, जो इसकी विशेषता को दर्शाती है.
8. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
लखनऊ का केजीएमयू (जॉर्ज मेडिकल कॉलेज) देश के सबसे पुराने और ऐतिहासिक मेडिकल कॉलेजों में से एक है. 8वीं रैंकिंग पर मौजूद इस यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी ताकत इसका पेशेंट लोड है, जो यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को हर तरह की बीमारी से निपटने का तगड़ा प्रैक्टिकल अनुभव देता है.
9. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर/कोच्चि
रैंकिंग में 9वें स्थान पर मौजूद अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Hospital) ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है. अत्याधुनिक मशीनों, रोबोटिक सर्जरी की सुविधाओं और हाई-टेक लैब्स के मामले में यह संस्थान बहुत आगे है.
