Last Updated:
Delhi Ncr Aaj Ka Mausam- दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम बदला-बदला रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली एउनसीआर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसी बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
वीकेंड में दिल्ली एनसीआर में गर्मी बढ़ेगी. एआई फोटो
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम बदला-बदला रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली एउनसीआर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसी बीच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण कुछ फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए फ्लाइट स्टेटस चेक करने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. सुबह और शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पालम, नोएडा और गुरुग्राम में भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम रिकॉर्ड किया गया.
अचानक बदला मौसम
बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया था. तेज आंधी और हल्की फुल्की बारिश हुई है. तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही. अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
वीकेंड में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से आसमान साफ होने लगेगा और वीकेंड में फिर से गर्मी बढ़ सकती है. शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 17 और 18 मई को गर्म हवाएं चलने और उमस बढ़ने का भी अनुमान जताया गया है.
एयरपोर्ट ने जारी की एडवाजरी
इधर खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि ट्रैफिक और मौसम की वजह से होने वाली देरी से बचा जा सके. एयरपोर्ट की ग्राउंड टीम और अन्य एजेंसियां यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. हालांकि आज एयरपोर्ट के आसपास मौमस साफ है और अभी तक फ्लाट्स के देरी से चलने की सूचना नहीं है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
