Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi vs Afghanistan:श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ‘ए’ की जीत के बाद 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. सीनियर खिलाड़ियों और कप्तान को छोड़ श्रीलंकाई फैन्स वैभव के साथ फोटो खिंचाने के लिए बेकाबू हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि पहले मैच में वैभव 14 रन ही बना सके, लेकिन अब उनकी नजरें 11 जून को अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ होने वाले महामुकाबले और सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी हैं.
वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में जब भी किसी युवा खिलाड़ी की एंट्री होती है, तो उसकी तुलना दिग्गजों से होने लगती है.लेकिन महज़ 15 साल की उम्र में जो तूफान बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने मचाया है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. मैदान पर उनका बल्ला बोले न बोले, मैदान के बाहर उनका क्रेज इस वक्त सातवें आसमान पर है। इसका एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला नजारा श्रीलंका की धरती पर देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि लोकप्रियता के मामले में वैभव अब बड़े-बड़े स्थापित खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं.
मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) श्रीलंका में इंडिया ‘ए’ टीम का हिस्सा हैं, जहां त्रिकोणीय (ट्राई) सीरीज खेली जा रही है. 9 जून को खेले गए इस सीरीज के पहले बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ‘ए’ ने मेजबान श्रीलंका ‘ए’ को 8 रनों से धूल चटा दी. जीत की खुशी से लबरेज भारतीय खिलाड़ी जब स्टेडियम से बाहर निकलकर अपनी टीम बस और होटल की तरफ बढ़ रहे थे, तब सड़क पर फैन्स का हुजूम अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब खड़ा था.
वैभव सूर्यवंशी आज अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर.
Vaibhav Suryavanshi has already become a superstar. After the match, the entire India A team was arriving, including Ruturaj, Tilak, Priyansh Arya, and other big names, but the fans were waiting for Vaibhav Suryavanshi to take pictures with him.🫡🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 9, 2026
