दिल्ली-NCR में आज 80km/h की स्पीड से चलेगी आंधी, IMD का रेड अलर्ट, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में 80 की स्पीड से चलेगी आंधी, IMD का रेड अलर्ट, कैसा रहेगा मौमस

Last Updated:

Delhi-NCR ka Mausam- दिल्‍ली एनसीआर वालों के लिए गुड न्‍यूज है. अब उन्‍हें ज्‍यादा गर्मी से झेलने की जरूरत नहीं है. अगले सप्‍ताह तक मौमस कूल-कूल ही रहेगा. आईएमडी ने रेल अलर्ट जारी कर दिया है. तेज आंधी और बारिश की संभावना है.

अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज. सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली. दिल्‍ली एनसीआर वालों के लिए राहतभरी खबर है. भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, जो अगले सप्‍ताह तक चलेगी.IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. यानी शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्त की है. हालांकि अभी मानसून के दिल्‍ली पहुंचने में अभी समय लगेगा. पर प्री मानसून की बारिश होने की पूरी संभावना जताई गयी है.

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर इससे भी अधिक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि आंधी और तूफान के दौरान घरों के भीतर रहें. पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली के खंभों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें. खराब मौसम के कारण यातायात पर भी असर पड़ सकता है.

दिल्‍ली एनसीआर में आज भी बारिश

वहीं, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. ज्‍यादातर जगहों पर हल्की जबकि कुछ इलाकों में औसत बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. शुक्रवार देर रात दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है.

आज भी बारिश और आंधी की पूरी संभावना है. सांकेतिक फोटो

तापमन 37 डिग्री के आसपास रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. रेल अलर्ट भी जारी किया गया है.

एनसीआर में भी रहेगा मौमस

केवल दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है. इन राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

अगले चार दिन मौमस का मिजाज

अगले चार दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. बीच-बीच में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *