स्मार्ट ग्लासेस का नया दौर शुरू, Snap Specs में मिलेगा AR और AI का दमदार कॉम्बिनेशन

Powered by :

Last Updated:

Snap ने अपने नए स्पेक्स AR Glasses लॉन्च कर दिए हैं। ये स्मार्ट चश्मा 115-इंच वर्चुअल स्क्रीन, AI वॉइस असिस्टेंट, AR नेविगेशन, हैंड ट्रैकिंग और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और क्या है खास.

ख़बरें फटाफट

2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाला स्मार्ट चश्मा लॉन्च, जानिए क्या है खास

ऑगमेंटेंड रियलिटी (AR) टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए स्नैप ने अपने नए Specs AR Glasses लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन्हें Augmented World Expo 2026 के दौरान पेश किया. खास बात ये है कि ये Snap की नई स्मार्ट वियरेबल्स यूनिट का पहला कंज्यूमर-फोकस्ड प्रोडक्ट है. इन स्मार्ट ग्लासेस में AI और AR तकनीक का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो भविष्य की टेक्नोलॉजी की झलक देता है.

नए Specs AR Glasses दो अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध होंगे. 47mm मॉडल का वजन 132 ग्राम है, जबकि 52mm मॉडल का वजन 136 ग्राम रखा गया है. यूजर्स जरूरत पड़ने पर इनमें प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगवा सकते हैं.

डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें अपनी खास लिक्विड क्रिस्टल ऑन सिलिकॉन (LCoS) तकनीक का इस्तेमाल किया है. ये स्मार्ट ग्लास 51 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करता है. स्नैप का दावा है कि काम करते समय इसका डिस्प्ले 24-इंच के डेस्कटॉप मॉनिटर जैसा अनुभव देता है, जबकि मूवी या वीडियो देखते समय यह लगभग 115-इंच की वर्चुअल स्क्रीन जैसा महसूस होता है.

Specs AR Glasses में दो स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिए गए हैं, जो हैंड ट्रैकिंग और अन्य इंटरैक्टिव फीचर्स को सपोर्ट करते हैं. यूजर्स हाथों के इशारों से कई काम कर सकेंगे, जिससे एक्सपीरिएंस और भी सहज हो जाएगा.

इस डिवाइस की एक और खासियत इसके Electrochromic Lenses हैं. ये लेंस आसपास की रोशनी के हिसाब से लगभग 10 सेकंड में अपने टिंट को बदल सकते हैं. यानी अंधेरे से तेज रोशनी वाले स्थान पर जाने पर भी देखने का अनुभव बेहतर बना रहता है.

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें एक AI-पावर्ड वॉइस असिस्टेंट दिया गया है, जो यूजर के आसपास के वातावरण को समझकर सवालों के जवाब दे सकता है. इसके अलावा AR नेविगेशन, स्पेस मेजरमेंट और कंटेंट स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. यूजर अपने सामने वास्तविक दुनिया पर डिजिटल जानकारी देख सकते हैं, जिससे नेविगेशन और दूसरे काम आसान हो जाते हैं.

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कैमरा इस्तेमाल के दौरान LED रिकॉर्डिंग इंडिकेटर भी दिया है, ताकि आसपास के लोगों को पता चल सके कि कैमरा एक्टिव है.

कीमत लाखों में
कीमत की बात करें तो Snap Specs AR ग्लासेस की शुरुआती कीमत 2,195 डॉलर (करीब 2.07 लाख रुपये) रखी गई है. फिलहाल इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में शुरू होगी. भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *