Last Updated:
ACP Manasvi Vashishta Suspend: शाहदरा में वकीलों के साथ हुई हिंसक झड़प की तपिश अभी शांत भी नहीं हुई थी कि दिल्ली पुलिस महकमे के भीतर ही बगावत की चिंगारी सुलग उठी. अपने ही कमिश्नर के चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पुलिसकर्मियों का गुस्सा जब जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर खुले प्रदर्शन में तब्दील हुआ, तो विभाग ने अनुशासन की चाबुक चला दी. एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया है. (आईएएनएस)
दिल्ली पुलिस के भीतर वकीलों के साथ हुए टकराव को लेकर मचा घमासान अब आंतरिक अनुशासन की कार्रवाई तक पहुंच गया है. 2 नवंबर को जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर खाकी वर्दीधारियों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर गाज गिर गई है. महकमे ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
