Last Updated:
IIT New BTech Courses: आईआईटी में अब सिर्फ कंप्यूटर साइंस या मैकेनिकल का ही दौर नहीं है. इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और बायोमेडिकल जैसे नए जमाने के धांसू कोर्स आईआईटी में धूम मचा रहे हैं. जानिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग 2026 के बीच देश के टॉप IITs की तरफ से शुरू किए गए 10 नए और अनोखे बीटेक कोर्स.
IIT New BTech Courses: कई आईआईटी ने नए दौर को ध्यान में रखते हुए कोर्सेस लॉन्च किए हैं
नई दिल्ली (IIT New BTech Courses). जेईई एडवांस्ड पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स आईआईटी के कंप्यूटर साइंस (CSE), इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं. सालों से इन कोर्सेस का जलवा रहा है और स्टूडेंट्स आंख मूंदकर इन्हीं के पीछे भागते हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों में आईआईटी ने यह ट्रेंड बदला है. बदलती दुनिया, एआई, सेमीकंडक्टर्स और नए तरह के मेडिकल आविष्कारों को देखते हुए IIT ने कई अनोखे और नए जमाने के कोर्स शुरू किए हैं.
आईआईटी के न्यू एज कोर्सेस
देश के टॉप बीटेक कॉलेज यानी आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बदलते दौर में IIT ने कई नए कोर्स लॉन्च किए हैं. इनमें एडमिशन लेकर आप हाई पेइंग जॉब्स हासिल कर सकते हैं.
आईआईटी मद्रास: कंप्यूटेशन और मेडिकल टेक का कॉम्बो
देश के टॉप संस्थानों में शुमार IIT मद्रास ने 2 खास कोर्स पेश किए हैं. पहला है बीटेक इन कंप्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड मैकेनिक्स (CEM). यह कोर्स इंजीनियरिंग को कंप्यूटिंग से जोड़ता है. इसमें स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर ही एआई की मदद से मशीन का डिजिटल मॉडल बनाकर टेस्ट कर लेते हैं कि वह असली दुनिया में कैसे काम करेगी. दूसरा कोर्स है बीटेक इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (iBME). इसका फोकस हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस जैसे हेल्थ सेंसर्स और मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर है.
आईआईटी दिल्ली: एनर्जी और डिजाइनिंग का नया हब
आईआईटी दिल्ली अपने अबू धाबी कैंपस में बीटेक इन एनर्जी इंजीनियरिंग ऑफर कर रहा है. इसमें स्टूडेंट्स को सोलर पावर, हाइड्रोजन एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड जैसे रिन्यूएबल (साफ-सुथरी) एनर्जी सिस्टम के बारे में पढ़ाया जाएगा. इसके अलावा, संस्थान ने बीटेक इन डिजाइन भी शुरू किया है, जो इंजीनियरिंग के साथ क्रिएटिविटी का तड़का लगाता है. इसके जरिए स्टूडेंट्स नए जमाने के प्रोडक्ट्स को डिजाइन करना और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को सुलझाना सीखेंगे.
आईआईटी हैदराबाद: एआई और सेमीकंडक्टर की पाठशाला
नए कोर्स लॉन्च करने के मामले में आईआईटी हैदराबाद सबसे आगे दिख रहा है. संस्थान ने 4 जबरदस्त कोर्स पेश किए हैं:
- बीटेक इन आईसी डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी: यह चिप डिजाइनिंग और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर बेस्ड है, जिसकी आजकल भारत में भारी मांग है.
- बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: इसमें मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और एआई सिस्टम की बारीकियां सिखाई जा रही हैं.
- बीटेक इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और बीटेक इन बायोटेक एंड बायोइंफॉर्मेटिक्स: ये दोनों कोर्स जेनेटिक्स, बायोलॉजी और कंप्यूटर के इस्तेमाल से जैविक डेटा का एनालिसिस करने से जुड़े हैं.
आईआईटी मंडी और बॉम्बे: एडवांस मटीरियल्स और मैनेजमेंट का तड़का
आईआईटी मंडी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सेक्टर को ध्यान में रखते हुए बीटेक इन मटीरियल्स साइन्स एंड इंजीनियरिंग शुरू किया है. वहीं, आईआईटी बॉम्बे ने बीटेक इन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड ऑपरेशंस रिसर्च (IEOR) लॉन्च किया है. यह कोर्स गणित, कंप्यूटर और मैनेजमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह लॉजिस्टिक्स, प्लानिंग और बड़ी कंपनियों की कार्यप्रणाली को आसान (ऑप्टिमाइज) बनाने में मदद करता है.
जोसा काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल
अगर आप आईआईटी के इन कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि जोसा (JoSAA) काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग विंडो 11 जून तक खुली रहेगी. इसके तहत पहला मॉक सीट अलॉटमेंट 8 जून को और दूसरा 10 जून को होगा. वहीं, राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 13 जून को घोषित कर दिए जाएंगे. इस साल काउंसलिंग की प्रक्रिया कुल पांच राउंड्स में पूरी होगी.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
