Last Updated:
Noida International Airport News Bus : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ सरकार काफी ध्यान दे रही है. अब तक जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को निजी वाहन, टैक्सी या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था. इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से कम खर्च में यात्रा का विकल्प लोगों को मिल सकेगा. आइये इस बारे में जानते हैं…
जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए अब बस ही बस..
नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक यात्री सुगमता से आ जा सकें, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रेगुलर आधार पर बस सर्विस शुरू करने का फैसला नए टाइम-टेबल के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के प्रमुख इलाकों से सीधे एयरपोर्ट के लिए बस चलाई जाएंगी. इनका समय भी यात्रियों की सुगमता के आधार पर रखा गया है. ये बसें सुबह 6 बजे से लेकर चलेंगी और जेवर एयरपोर्ट से आखिरी बस रात 11.30 बजे चलेगी. आइये जानते हैं इस बारे में डिटेल में…
जानकारी के अनुसार, अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को हर 15 से 30 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी, जबकि नोएडा से आखिरी बस रात 8 बजे रवाना होंगी. परिवहन निगम का कहना है कि नए प्लान के तहत फिलहाल परी चौक दो डबल डेकर बसें चलाई जा रही हैं, जिनका रूट बढ़ाकर जेवर एयरपोर्ट तक कर दिया गया है, यानि अब ये बसें एयरपोर्ट तक जाएंगी.
साथ ही इस पूरे रूट नेटवर्क में ग्रेटर नोएडा वेस्ट को भी जोड़ा गया है. इसमें इकोटेक 16, गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा यूनिवर्सिटी और विश्वविद्यालय और खैरपुर क्षेत्र को भी जोड़ा गया है. परिवहन निगम का मानना है कि रूट एक्सपेंशन के साथ ही भविष्य में एयरपोर्ट तक यात्रियों के आने और जाने के लिए ये फैसला काफी सुगम होगा.
100 से ज्यादा ई बसें
इसके साथ ही परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील भी की है. उसका कहना है कि अगर आप सफर पर निकलें, तो पहले अपने रूट और बसों के टाइम टेबल के बारे में जरूरी जानकारी भी जुटा लें. दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट जबसे शुरू हुआ है, तबसे लोगों के सामने एक बड़ी चुनौती है और वह है कि हवाई अड्डे तक पहुंचा कैसे जाए. लिहाजा अब एरिया में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और ज्यादा सुधारा जा रहा है. इसी के तहत 100 से ज्यादा ई बसें चलाई जा रही है. एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी टर्मिनल बिल्डिंग तक एयरपोर्ट शटल बस सर्विस की शुरुआत कर दी है, जहां से हर 15 मिनट में बस मिलती रहेगी.
नोएडा एयरपोर्ट के लिए बस सेवा के नए रूट
- नोएडा से चलने वाली बसें सेक्टर-37 (बॉटेनिकल गार्डन) से रवाना होकर परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी.
- वहीं, ग्रेटर नोएडा रूट की बसें इकोटेक-16, गौर सिटी, चार मूर्ति, सुरजपुर और परी चौक होते हुए एयरपोर्ट तक जाएंगी.
- मोहन नगर से बस सेवा मोहन नगर, लालकुआं, चार मूर्ति, सुरजपुर, परी चौक, दनकौर और रबूपुरा के रास्ते यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी.
- यमुना प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के प्रमुख सेक्टरों और ग्रेटर नोएडा विश्वविद्यालय (GNU) से भी एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी.
- नए रूट लागू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के यात्रियों को एयरपोर्ट तक आसान, सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी.
About the Author
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें
