Last Updated:
Delhi Government Administrative Reshuffle: दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 52 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि 19 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रशासन में लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है. जानिए पूरा मामला.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 अधिकारियों का तबादला और 19 अधिकारियों को पदोन्नति दी है.
Delhi Government Administrative Reshuffle: दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सरकार ने पांच साल या इससे ज्यादा समय से एक ही जगह पर काम कर रहे 52 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके साथ ही 19 अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. सरकार का कहना है कि इस फैसले से विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और कामकाज पहले से ज्यादा बेहतर होगा.
सूत्रों के अनुसार, जो अधिकारी कई सालों से एक ही जगह पर काम कर रहे थे, उन्हें नई जगह भेजा गया है. इनमें 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर्स शामिल हैं. इस हलचल के बीच, 19 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर्स को प्रमोट करके डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स बनाया गया है. दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि सभी तबादले और प्रमोशन तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
बिना देरी जाना होगा अपनी नई जगह
जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है, उन्हें बिना देरी किए अपनी नई पोस्टिंग पर जाकर काम संभालने को कहा गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बदलावा को लेकर कहा है कि सरकार की प्राथमिकता साफ और जवाबदेह प्रशासन देना है. शासन व्यवस्था में लापरवाही, काम में ढिलाई और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है. सरकार चाहती है कि हर विभाग तेजी से काम करे और जनता को बेहतर सेवाएं मिलें.
एनर्जी लाने के लिए किए गए बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला सिर्फ अधिकारियों के तबादले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद पूरे वित्त एवं लेखा विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है. इससे सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन में तेजी आएगी, वित्तीय प्रबंधन बेहतर होगा और लोगों तक सरकारी सेवाएं ज्यादा पारदर्शी तरीके से पहुंचेंगी. सरकार का मानना है कि समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव जरूरी होते हैं. इससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ती है, काम में नई एनर्जी आती है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
