Delhi EV Policy: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो यह जानकारी आपके बहुत काम की हो सकती है. दिल्ली सरकार ने नई EV Policy 2026 के साथ EV Subsidy Portal भी लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए योग्य खरीदारों को सब्सिडी, रोड टैक्स में छूट और रजिस्ट्रेशन फीस माफी जैसे कई फायदे मिल सकते हैं. लेकिन यहां एक छोटी सी चूक आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आपने वाहन खरीद लिया और तय समय के भीतर आवेदन नहीं किया, तो सब्सिडी का लाभ हाथ से निकल सकता है. यही वजह है कि नई नीति के नियम, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है. इस वीडियो में हम आसान भाषा में बताएंगे कि किन लोगों को सब्सिडी मिलेगी, कितनी आर्थिक मदद दी जाएगी, आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया क्या है. साथ ही जानेंगे कि आवेदन के बाद पैसा कब तक खाते में आ सकता है और सरकार ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर क्या नई सुविधाएं शुरू की हैं.
नई EV Policy आ गई! क्या आपको भी मिलेगी सब्सिडी? पहले ये नियम जान लीजिए
