गाजियाबाद के मॉल के बेसमेंट में मिला बच्ची का शव, मचा हड़कंप, भाई बोला- दीदी को 2 लोग कोल्ड ड्रिंक के लिए…

Last Updated:

गाजियाबाद से एक सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बच्ची शुक्रवार शाम को अचानक लापता हो गई. जब ढूंढा गया तो एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट से शव मिला. अब उसके छोटे भाई ने अपने मामा को ऐसी बात बताई, जिससे उसकी मौत का राज खुल सकता है.

इस मॉल से मिला बच्ची का शव.

गाजियाबाद : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में सात साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार, बच्ची शुक्रवार शाम करीब सात बजे से लापता थी. परिवार और आसपास के लोगों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद रात करीब एक बजे निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में बच्ची का शव मिला. शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है.

बच्ची के मामा का आरोप है कि बच्ची के छोटे भाई ने बताया था कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले दो युवक कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गए थे. इसी आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जमा किए हैं. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर तथ्य का पता लगाया जा सके.

आशंका का जताई जा रही है की बच्ची को पहले या तो अपहरण या फिर पहले पहला फुसला कर ले जाया गया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर निर्माणाधीन मॉल के तीसरे फ्लोर से उसे नीचे फेंक दिया गया, जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई.

एसीपी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *