दिल्ली का ये है सबसे लग्जरी मार्केट! यहां खरीदारी करते हैं करोड़पति और विदेशी पर्यटक, दुकानदारों की होती है मोटी कमाई

होमफोटोDelhi

दिल्ली का ये है सबसे लग्जरी मार्केट! यहां खरीदारी करते हैं करोड़पति और विदेशी

Last Updated:

INA Dilli Haat: दिल्ली देश की राजधानी है. यहां दुनिया भर से टूरिस्ट घूमने आते हैं और जापान, फ्रांस, अमेरिका समेत लंदन और चीन तक से आने वाले टूरिस्ट का यह सबसे पसंदीदा मार्केट है. दिल्ली में यहां एक ऐसा मार्केट है, जिसे अमीरों का मार्केट कहा जाता है, क्योंकि विदेशी टूरिस्ट तो यहां पर डॉलर में सामान को खरीदते हैं. साथ में यहां का हर एक सामान बहुत महंगा होता है. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.

जिस मार्केट की बात हम कर रहे हैं, दरअसल यह कोई साधारण मार्केट नहीं है. इस मार्केट के अंदर जाने का भी टिकट है. जी हां! यहां पर अंदर जाने का 30 रुपए का टिकट भारतीयों के लिए है. जबकि विदेशों के लिए यहां की टिकट 100 रुपए रखा गया है. यहां पर भारतीयों से ज्यादा विदेशी टूरिस्ट ही खरीदारी करते हैं और यहां पर विदेशी टूरिस्ट सीधा डॉलर में खरीदारी करते हैं. दुकानदार डॉलर में कमाई करते हैं, इसीलिए यह सबसे महंगा मार्केट कहलाता है.

इस मार्केट का नाम दिल्ली आईएनए दिल्ली हाट है. जो कि विदेशी टूरिस्ट की पहली पसंद है. इसीलिए यहां का हर एक आइटम बहुत महंगा है. दिल्ली के वही परिवार यहां से खरीदारी करते हैं, जिनका बजट अच्छा होता है या जो बेहद हाई प्रोफाइल परिवार होते हैं. अगर आप यहां पर एक चाय पियेंगे तो वह 100 रुपए की मिलेगी. जो कि मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बेहद मुश्किल है. इसके अलावा अगर आप यहां पर किसी भी आइटम की खरीदारी करेंगे तो वह आइटम आपको 500 रुपए से लेकर हजार रुपए के तक मिलेगा. 500 रुपए के नीचे यहां पर कोई भी आइटम नहीं मिलता है. इसीलिए मध्यमवर्गीय परिवार यहां कम ही जाते हैं.

दिल्ली का आईएनए दिल्ली हाट विदेशी टूरिस्ट की पहली पसंद इस वजह से है, क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे भारत के कोने-कोने का आइटम मिल जाता है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के आइटम यहां पर मिलते हैं, इसीलिए विदेशी टूरिस्ट यहां पर डॉलर लेकर के आते हैं. भारतीय दुकानदार उनसे डॉलर लेकर ही कमाई करते हैं. विदेशी टूरिस्ट खास तौर पर यहां पर रोज ही आते हैं. उनके लिए यह मार्केट आकर्षण का केंद्र भी है, क्योंकि भारत की परंपरा और प्राचीन काल को देखने के साथ-साथ एक से बढ़कर एक अनोखे सामान यहां पर मिलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आईएनए दिल्ली हाट में चिकनकारी कपड़े लखनऊ के यहां पर मिलते हैं. इसके अलावा आगरा का पेठा, राजस्थान और गुजरात समेत देश के कोने-कोने के जूते, चप्पल, सैंडल, मधुबनी, पेंटिंग भारत में लकड़ी के बने हुए सामान, भारतीय ज्वेलरी, टैरो कार्ड रीडिंग के साथ-साथ यहां पर मिलने वाले असम, राजस्थानी, गुजराती, मराठी, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कोने-कोने के फूड आइटम सब कुछ मिल जाते हैं. विदेशी टूरिस्ट के लिए यहां आने का मतलब होता है. पूरे भारत को एक ही जगह पर घूम लेना. इसीलिए विदेशी टूरिस्ट 100 रुपए की टिकट देकर यहां आते हैं और जमकर खरीदारी करते हैं.

यहां की सबसे खास बात यह है कि इस मार्केट तक पहुंचना भी बहुत आसान है. क्योंकि मेट्रो का गेट नंबर 2 और गेट नंबर 5 सीधा इस मार्केट के बेहद करीब खुलता है, इसीलिए विदेशी टूरिस्ट का यहां तक पहुंचना बेहद आसान होता है. यही नहीं हाई प्रोफाइल परिवार के लिए यहां पर गाड़ी की पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. इसलिए इस मार्केट के बाहर आपको एक से बढ़कर एक महंगी कार खड़ी हुई मिल जाएगी. यही वजह है कि विदेशी टूरिस्ट और हाई प्रोफाइल परिवार यहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं. क्योंकि यहां पर उन्हें मजबूत टिकाऊ और बेहतरीन क्वालिटी के तमाम वैरायटी के सामान मिल जाते हैं.

आईएनए दिल्ली हाट में खरीदारी के साथ-साथ यहां पर होने वाले लोक नृत्य भी विदेशी टूरिस्ट और हाई प्रोफाइल परिवारों को बहुत लुभाते हैं. वीकेंड पर यहां खूब भीड़ होती है. अगर यहां पर सरकार की ओर से कोई इवेंट आयोजित किया जाता है. तब यहां पर कदम रखने लायक जगह भी नहीं होती है, क्योंकि यह दिल्ली के एकदम सेंटर में पड़ता है. इस वजह से यहां खूब भीड़ होती है. यहां पर आने का मतलब है कि आपको पूरा भारत एक जगह ही दिख जाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *