Sawan 2025: दिल्ली के बाजारों में छाया सावन का हरा रंग, लहरिया बांधनी साड़ी, ग्रीन कॉटन सूट और ज्वेलरी की धूम, महिलाओं की पहली पसंद

होमफोटोलाइफ़फैशन

दिल्ली के बाजारों में छाया सावन का हरा रंग, महिलाएं खरीद रही शूट चूड़ी ज्वैलरी

Last Updated:

Chandni Chowk Sawan Market: इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना देवों के देव महादेव की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस महीने में जहां कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं. वहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए भी यह समय अखंड सौभाग्य और उत्सव का प्रतीक होता है.

सावन के इसी खास महत्व को देखते हुए दिल्ली के तमाम प्रमुख बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो चुके हैं और चारों तरफ केवल हरे रंग की धूम दिखाई दे रही है. बाजारों में इस समय हरे रंग की चूड़ियों से लेकर हरी साड़ियां, सलवार-सूट, हरी बिंदी, सैंडल और यहां तक कि आकर्षक हरे रंग के लहंगे भी मिलना शुरू हो चुके हैं.

त्योहार के नजदीक आते ही सामान महंगा होने के डर से महिलाओं और लड़कियों ने अभी से ही जमकर खरीदारी शुरू कर दी है, क्योंकि फिलहाल कीमतें सामान्य और नियंत्रण में हैं. दिल्ली हाट (जनकपुरी) की बिजनेस वूमेन श्वेता ने बताया कि सावन के महीने में महिलाओं और लड़कियों द्वारा की जाने वाली खरीदारी बाजार को एक नया बूम देती है.

इस बार महिलाओं को आकर्षित करने के लिए बाजार में कई नए और खास आइटम पेश किए गए हैं, जिन्हें विशेष तौर पर सावन के फैशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. श्वेता के अनुसार, इस समय महिलाओं की पहली पसंद पारंपरिक लहरिया और बांधनी साड़ियां बनी हुई हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा उमस भरे मौसम को देखते हुए ग्रीन कॉटन और चिकनकारी सूट की भी भारी मांग है. लुक को और निखारने के लिए बाजार में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, हरी कांच की चूड़ियां, फ्लोरल गजरा, डिजाइनर बिंदी और स्पेशल मेहंदी कोन की पूरी रेंज उपलब्ध है, जिनकी कीमतें बेहद वाजिब रखी गई हैं.

दामों की बात करें तो दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जैसे सदर बाजार, सरोजनी नगर, करोल बाग, जनपथ, कनॉट प्लेस और चांदनी चौक पूरी तरह से सावन के रंग में सराबोर हैं. इन बाजारों में हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद हैं. जहां हरी कांच और मेटल की चूड़ियों के सेट ₹50 से लेकर ₹500 तक में उपलब्ध हैं. वहीं, सावन की जान कही जाने वाली मेहंदी के कोन ₹30 से ₹150 तक में बिक रहे हैं.

इसके अलावा महिलाओं के लिए फैशनेबल ग्रीन सूट की शुरुआती कीमत ₹700 रखी गई है, जबकि पारंपरिक साड़ियां ₹800 से शुरू होकर ₹5000 या उससे अधिक की प्रीमियम रेंज तक में मिल रही हैं. वहीं, सावन के एथनिक लुक को पूरा करने वाली ट्रेंडिंग ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की रेंज ₹150 से लेकर ₹1000 तक के बीच बनी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *