दिल्‍ली की महिलाओं को मिला पिंक गिफ्ट, 28 रूट में चलेंगी 56 स्पेशल E-Bus, क्‍या रास्‍ते में है आपका भी घर

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: महिलाओं को मिला पिंक गिफ्ट, 28 रूट में चलेंगी 56 स्पेशल E-Bus

Last Updated:

दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए राजधानी में ‘पिंक इलेक्ट्रिक बस’ सेवा शुरू करने जा रही है. योजना के तहत 56 महिला-विशेष इलेक्ट्रिक बसें 28 व्यस्त रूटों पर चलेंगी. इनमें कामकाजी महिलाओं के लिए 30 और छात्राओं के लिए 26 स्पेशल बस सेवाएं शामिल हैं.

दिल्‍ली सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए 56 ई-बस चलाने का फैसला किया है. (एआई इमेज)

दिल्‍ली. दिल्ली सरकार राजधानी में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए जल्द ही ‘पिंक इलेक्ट्रिक बस’ सेवा शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत महिलाओं के लिए 56 स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के 28 सबसे व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी. सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को भीड़भाड़ से राहत देने के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक सफर उपलब्ध कराना है.

योजना के तहत 30 ‘लेडीज स्पेशल’ बस सेवाएं कामकाजी महिलाओं के लिए और 26 ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ बसें छात्राओं के लिए चलाई जाएंगी. सभी बसों का संचालन केवल सुबह और शाम के पीक आवर्स में होगा, जब सबसे ज्यादा महिलाएं ऑफिस, कॉलेज और अन्य संस्थानों के लिए यात्रा करती हैं.

  1. परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए ऐसा सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क तैयार कर रही है, जहां वे बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें.
  2. उन्होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार की यह पहल राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए है.
  3. सरकार के मुताबिक, इन बस रूटों का चयन सबसे अधिक महिला यात्रियों वाले कॉरिडोर के अध्ययन के आधार पर किया गया है. लेडीज स्पेशल बसों के कुल 15 रूट होंगे.
  4. वहीं, 13 रूटों के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस समेत अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों को दिल्‍ली के विभिनन इलाकों से जोड़ा जाएगा.
  5. फिलहाल, जिन इलाकों के लिए रूट्स फाइनल हुए हैं, उनमें नजफगढ़, रोहिणी, जनकपुरी, मुंडका, मयूर विहार, कालकाजी, पल्ला और धौला कुआं जैसे इलाकों शामिल हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सुविधाजनक सफर को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. ‘पिंक इलेक्ट्रिक बस’ सेवा राजधानी में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.- डॉ. पंकज कुमार सिंह, परिवहन मंत्री, दिल्‍ली सरकार

पिंक बसों की यह होगी टाइमिंग
सरकार ने बताया कि लेडीज स्पेशल बसें सुबह 7:52 बजे से 9:00 बजे तक और वापसी में शाम 4:32 बजे से 6:15 बजे के बीच ऑपरेट होंगी. इससे ऑफिस और कॉलेज आने-जाने वाली महिलाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. सभी बसें 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस रहेंगी. इनमें सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए लो-फ्लोर रैंप और जरूरत पड़ने पर बस मार्शल या महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. बसों की अलग पहचान के लिए विशेष पिंक ब्रांडिंग की जाएगी और इन्हें पिंक स्मार्ट कार्ड से जोड़ा जाएगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *