Last Updated:
Kabj Ka Garelu Upaye: अच्छी सेहत के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि पेट का साफ होने भी जरूरी होता है. अगर पेट रोजाना ठीक से साफ न हो, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं. ऐसे में यदि आप रोज सुबह घंटों टॉयलेट सीट पर गुजारते हैं, लेकिन फ्रेश नहीं हो पाते तो यहां आप इसके लिए देसी उपाय के बारे में जान सकते हैं.
आज के समय में कब्ज बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बनती जा रही है. लेकिन इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. अच्छी बात ये है कि इसे आप घरेलू उपाय से भी शुरुआती स्टेज पर ठीक कर सकते हैं. यही वजह है कि विशेषज्ञ समय-समय पर खानपान और जीवनशैली में सुधार करने की सलाह देते हैं.
पर्याप्त पानी पीना, फाइबर युक्त भोजन खाना और नियमित शारीरिक गतिविधि करना कब्ज से बचाव के लिए जरूरी माना जाता है. इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं. ऐसी ही एक देसी ड्रिंक है, जिसे सुबह खाली पेट पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है और पेट साफ रखने में मदद मिल सकती है.
कब्ज से राहत के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक
इस देसी ड्रिंक को बनाने के लिए एक लीटर गुनगुना पानी लें. इसमें चौथाई चम्मच घी, एक बड़ा चम्मच ईसबगोल, आधा चम्मच सौंफ, दो लौंग और एक चुटकी सी सॉल्ट मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें.
फायदे
इस घरेलू ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है. पर्याप्त मात्रा में पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जो कब्ज से राहत पाने के लिए बेहद जरूरी है. इस ड्रिंक में थोड़ा घी भी मिलाया जाता है. माना जाता है कि घी आंतों को चिकनाई देने में मदद करता है, जिससे मल नरम हो सकता है और पेट साफ होने में आसानी हो सकती है. इसके अलावा ईसबगोल घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है. यह मल को मुलायम और भारी बनाने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है. वहीं सौंफ और लौंग पाचन से जुड़ी कई परेशानियों में पारंपरिक रूप से उपयोग की जाती हैं. ये गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने में सहायक मानी जाती हैं.
इस बात का ध्यान रखें
हालांकि, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है. यदि कब्ज लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
