Last Updated:
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों के बीच उनके माता-पिता भारत से लंदन पहुंच चुके हैं, जहां 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में हिटमैन अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान के करियर का भी आखिरी मैच होगा!
रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज
लंदन: 19 जुलाई को रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का भी आखिरी मैच हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिलेक्टर्स और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब टीम मैनेजमेंट उनसे परे देखना शुरू कर चुकी है और वनडे वर्ल्ड कप 2027 में उनकी जगह युवाओं को मौका दिया जाएगा. वैसे पूरी खबर पर बीसीसीआई या रोहित शर्मा की ओर से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन पूर्व कप्तान के माता-पिता भारत से लंदन पहुंच चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट के मुताबिक गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल के दौरान ही 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी योजना बना ली थी. IPL से पहले यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा का बैकअप माना जा रहा था, लेकिन IPL के बाद उन्होंने यह विचार छोड़ दिया. गंभीर और मैनेजमेंट ने रोहित को साफ कर दिया है कि वह 2027 वर्ल्ड कप की उनकी योजनाओं का हिस्सा हैं, इसीलिए वह अभी भी इंग्लैंड में टीम के साथ हैं. रवींद्र जडेजा के साथ भी ऐसा ही हुआ. IPL के बाद उन्हें बताया गया कि वह 2027 की योजनाओं में शामिल नहीं हैं, और इसीलिए तब से वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं.
सिलेक्शन कमिटी की नजर 2027 वर्ल्ड कप पर
रोहित 39 साल के हैं इसलिए मैनेजमेंट का मानना है कि उन्हें अगले बड़े टूर्नामेंट तक टीम में बनाए रखना सही नहीं होगा, क्योंकि तब तक वे 40 साल से ज्यादा के हो चुके होंगे. मैनेजमेंट अब युवा टैलेंट और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को इस फॉर्मेट में लंबे समय तक खेलने का मौका देना चाहते हैं ताकि उन्हें जरूरी इंटरनेशनल अनुभव मिल सके.
मौजूदा फॉर्म रोहित शर्मा का सबसे बड़ा दुश्मन
रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के दौरान होनी थी, लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर रोहित की खराब फॉर्म ने इस फैसले को जल्दी लेने पर मजबूर कर दिया. अपनी आक्रामक और सहज बल्लेबाजी के लिए मशहूर ‘हिटमैन’ विदेशी हालात में संघर्ष करते दिखे. सीरीज के पहले दो मैच में वह क्रमशः सिर्फ 11 और 26 रन ही बना पाए. लय की इस कमी के कारण सेलेक्टर्स ने रोहित को औपचारिक रूप से बता दिया कि इंग्लैंड दौरे के बाद वे उनसे आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि संन्यास का आखिरी फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया गया है.
सीरीज में अबतक फ्लॉप ही रहे रोहित शर्मा
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा का बल्ला उनसे बुरी तरह रूठा हुआ है, ठीक वैसा ही जैसी पिछली सीरीज में भी था. बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में वह सिर्फ 11 ही रन बना पाए थे जबकि दूसरे मैच में वह 47 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि रोहित तीसरे वनडे में बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
